---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कृतिका मलिक नहीं, इस घर वाले को जीतते देखना चाहते हैं Armaan Malik, जानें वजह

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही Armaan Malik ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि , वो अपनी वाइफ कृतिका मलिक की बजाय किसी और घर वाले को जीतते देखना चाहते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 1, 2024 10:51 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के फैंस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि, फिनाले के चंद दिनों पहले ही शो के दो स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को लवकेश कटारिया और अरमान मलिक को घर से बेघर कर दिया गया है। यहीं यूट्यूबर अरमान ने शो से निकलते ही एक बड़ा खुलासा किया है कि, वह अपनी वाइफ कृतिका मलिक की बजाय किसी और घर वाले को जीतते देखना चाहते हैं। चलिए जानते हैं वह कंटेस्टेंट आखरी कौन है और अरमान ने ऐसा स्टेटमेंट क्यों दिया।

Bigg Boss OTT 3 में वाइफ कृतिका को नहीं जीतते देखना चाहते अरमान

यूट्यूबर अरमान ने बिग बॉस ओटीटी 3 से एविक्ट होने के बाद कई घर वालों पर जमकर निशाना साधा और शो से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। इसी बीच यूट्यूबर ने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी पत्नी कार्तिक नहीं, अपने खास दोस्त रणवीर शौरी को विनर बनते देखना चाहते हैं। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक से सवाल पूछा गया कि “आपने कमिटमेंट दिया था कि जो आपका विनिंग अमाउंट होगा आप वो दोगे” इसके जवाब में अरमान ने कहा “रणवीर भाई को..यार उनके लिए तो वो बहुत छोटा अमाउंट है। उनके लिए तो लाइफ में कुछ भी दे सकते हो उस आदमी को। यहीं आगे उन्होंने कहा “वो डिजर्व करता है और मैं चाहता हूं ट्रॉफी उसे ही मिले।” अरमान के इस जवाब से यह साफ हो रहा है कि वो अपनी वाइफ की जगह दोस्त रणवीर शौरी को ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं।”

कल है शो का फिनाले

इसी के साथ आपको बता दें, कल यानी 2 अगस्त 2024 को शो का ग्रैंड फिनाले है और कल शो के विनर का खुलासा भी कर दिया जाएगा, जिसका नाम जानने के लिए शो के चाहने वाले वेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट हैं सना मकबूल, रणवीर शौरी, नैजी, कृतिका और साई केतन है। यहीं अब देखना होगा कि, विनर की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026