---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्यों Shivani Kumari के पीछे हाथ धो कर पड़े हैं अनिल कपूर? जानें यहां

Bigg Boss OTT 3 के वीकेंड का वार पर शो होस्ट अनिल कपूर ने Shivani Kumari पर निशाना साधा और उन्हें नौटंकी बताते दिखे। चलिए जानते हैं क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 30, 2024 4:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बीती रात यानी 29 जून 2024 को Bigg Boss OTT 3 का पहला वीकेंड का वार था जिसे शो होस्ट अनिल कपूर ने अपने शानदार अंदाज में होस्ट किया। एक्टर पहले वीकेंड का वार पर कई कंटेस्टेंट को सराहते दिखे तो, वहीं दूसरी तरफ वह कई कंटेस्टेंट जैसे शिवानी कुमारी और लवकेश कटारिया पर निशाना साधते नजर आए। शिवानी को शो में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है लेकिन, फिर भी होस्ट अनिल कपूर उन्हें डांटते दिखे। चलिए जानते हैं क्यों?

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी को टारगेट करते दिखे अनिल कपूर

https://www.youtube.com/watch?v=YIBVpkGcojo&t=523s

पिछले हफ्ते घर में कई लड़ाइयां, बहस नोक-झोंक हुई जिसे देखने में लोगों को काफी मजा भी आया। लेकिन, इतना कुछ हो और शो होस्ट आकर घर वालों की क्लास न लगाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसी तरह इस बार भी शो होस्ट अनिल कपूर आए और पूरे हफ्ते की खबर लेते दिखे। इसी बीच अनिल कपूर शिवानी को टारगेट करने लगे और उन्हें नौटंकी बताते दिखे। जहां होस्ट अनिल कपूर ने यह तक कह डाला कि, शिवानी कुमारी अटेंशन सीकर हैं जिसमें उनसे घर वाले भी सहमत हुए।

क्या है शिवानी को टारगेट करने की वजह?

यहीं अगर बात की जाए कि शिवानी कुमारी को पहले हफ्ते में ही टारगेट क्यों बनाया गया तो, बता दें बीते कुछ एपिसोड में शिवानी काई मुद्दों में नजर आईं, अब वो उनका घायल होने का नाटक करना हो या मिट्टी खाना। अनिल कपूर ने वीकेंड का वार पर इस मुद्दे पर बात की और बताया जब उन्हें चोट लगी तब उन्हें दर्द नहीं हुआ लेकिन, जब वह सबके सामने आईं तो उन्हें दर्द होने लगा। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि “घर में खाने के लिए जरुरत की चीजें मौजूद थी लेकिन फिर भी वह मिट्टी खा रही थीं इससे क्या लगेगा, दूसरों को ती यही लगेगा कि वह यह सब अटेंशन पाने के लिए कर रही हैं।” हालांकि शिवानी ने इन सभी इल्जामों को गलत बताया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026