---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: घर में भिड़े बाहर के दुश्मन! आमने- सामने आए अदनान-लव कटारिया, विशाल और साई के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में लड़ाई का तड़का लगने वाला है क्योंकि दो कंटेस्टेंट की जमकर भिड़ंत होने वाली है। यह लड़ाई देखने के लिए आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 7:00 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में ड्रामा कोई नई बात नहीं है।यहां हर दिन आपस में दो कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई देखने को मिल ही जाती है और ऐसे में बाहर के दो दुश्मन यानि लवकेश कटारिया और अदनान के बीच लड़ाई की खबर जब सामने आई तो सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। इन दोनों को आमने-सामने देखने के लिए लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़नी लाजमी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है लेटेस्ट अपडेट जो है चर्चा में।

साई और विशाल के बीच होगी जबरदस्त लड़ाई

जहां एक तरफ प्रोमो वीडियो में यह दिखाया गया है कि साई केतन राव और विशाल पांडे के बीच हाथापाई तक बात पहुंच जाती है और दोनों आमने-सामने होते हैं। वीटो पावर के लिए घर में आर-पार की लड़ाई देखने को मिलने वाली है। लेकिन विशाल और साई की लड़ाई में क्या होने वाला है यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि इससे पहले लव कटारिया के साथ गाली गलौज और हाथापाई तक साई की बात पहुंच चुकी है। प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि एक बार फिर साई और विशाल के बीच हाथापाई देखने को मिल सकता है।

अदनान और लवकेश की होगी लड़ाई

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो राशन टास्क के दौरान अदनान और लवकेश की भिड़ंत हो जाती है। बता दें कि अदनान और लवकेश की बाहर से कंट्रोवर्सी है। जहां लवकेश के दोस्त एल्विश यादव और अदनान विवादों में रहे थे। टास्क के दौरान सब कुछ बदल जाता है। व्लॉग रिकॉर्डिंग के समय लवकेश अदनान से दूसरे प्रतियोगी को के बारे में एक शब्द में बताने के लिए कहते हैं लेकिन इस दौरान तनाव बढ़ जाता है और अदनान लव को धक्का मार देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई और तीखी नोक झोक होती है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड वाकई काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026