---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: थप्पड़ कांड में विशाल पांडे को सपोर्ट करते दिखे Elvish Yadav-Rakhi Sawant तक ये मशहूर सितारे, जानें कैसे

Bigg Boss OTT 3 में हुए थप्पड़ कांड को लेकर Elvish Yadav से Rakhi Sawant तक कई मशहूर सितारे सामने आए और विशाल पांडे को सपोर्ट करते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 8, 2024 12:11 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में जब से थप्पड़ कांड हुआ है हार कोई इसपर बात करता और अपना गुस्सा जताता दिख रहा है। इसी बीच टीवी सेलिब्रिटी से लेकर इंटरनेट सेंसेशन जैसे, राखी सावंत, एल्विश यादव, एक्ट्रेस गौहर खान, एक्स बीबी कंटेस्टेंट मन्नू पंजाबी और राजीव आदित्य समेत कई बड़े सितारे विशाल पांडे का सपोर्ट करते और अरमान मलिक की क्लास लगाते दिखे। चलिए अब उनके रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं उन्होंने आखिर क्या कहा।

एल्विश ने की अरमान को Bigg Boss OTT 3 से बाहर निकालने की मांग

हार बार की तरह यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है और जिसमें वह अरमान को शो से बाहर निकालने की मांग करते दिखे। अपनी इस विडियो में एल्विश ने विशाल को सपोर्ट करते हुए कहा “भाई विशाल ने तो कृतिका को छेड़ा ही नहीं है और किसी को अच्छा बोलना कोई गलत बात नहीं है” यहीं आगे बढ़कर एल्विश ने कहा “मुझे लगता है अरमान को शो से बाहर निकाल देना चाहिए।”

राखी ने ऐसे किया विशाल को सपोर्ट

इसी तरह राखी ने भी विशाल पांडे को सपोर्ट करते हुए वीडियो शेयर की और कहा “जो भी हुआ है बहुत गलत हुआ है अरमान को, विशाल के थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था” वहीं आगे वह कहती हैं “बिग बॉस किस चीज की वेट कर रहे हैं अरमान मलिक को अभी के अभी घर से बाहर निकालो।”

गौहर खान ने किया विशाल को सपोर्ट

बताते चलें मशहूर एक्ट्रेस और एक्स बीबी कंटेस्टेंट गौहर खान भी विशाल के सपोर्ट में उतरी और अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की। एक्ट्रेस ने कहा “तो क्या मैरिड लोगों को सुंदर बोलना गुनाह है क्या।”

मन्नू पंजाबी ने भी लिया विशाल का साइड

एक्स बीबी कंटेस्टेंट मन्नू पंजाबी ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और थप्पड़ कांड में विशाल पांडे की साइड लेते दिखे। यही नहीं उन्होंने अपनी इस वीडियो में अरमान मलिक की भी खूब क्लास लगाई।

राजीव आदित्य ने भी विशाल के लिए उठाई आवाज

इसी तरह एक्टर और इन्फ्लुएंसर राजीव आदित्य ने भी विशाल के लिए आवाज उठाई और कहा “विशाल बिल्कुल भी गलत नहीं था, किसी शादीशुदा इंसान को कमेंट करना कोई गुनाह नहीं है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026