---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: किचन एरिया से लेकर बेडरूम तक एक-एक चीज है यूनिक, देखें इनसाइड तस्वीरें और कंटेस्टेंट लिस्ट

Bigg Boss OTT 3 के घर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस बार तो BB हाउस के किचन से लेकर बेडरूम तक हर चीज यूनिक है। चलिए नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 20, 2024 5:36 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड को कल रात यानी 21 जून 2024 को जियोसिनेमा प्रीमियर पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है और अब तो सोशल मीडिया पर बीबी हाउस की इनसाइड तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं। चलिए अब घर की इनसाइड तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

कैसा है Bigg Boss OTT 3?

हर बार की तरह बिग बॉस ओटीटी 3 का घर भी उतना ही आलिशान, खूबसूरत और अट्रेक्टिव है जितना बाकी सीजन में होता आया है। सोशल मीडिया पर बीबी हाउस की इनसाइड तस्वीरें जमकर शेयर की जा रही हैं। यहीं आपको बता दें इस बार शो का इंटीरियर काफी ब्राइट और क्रिएटिव रखा गया है। इसी के साथ बता दें यह इनसाइड तस्वीरें tellymasala नामक इंसस्टा अकाउंट द्वारा शेयर की गई हैं।

बेडरूम देख खुश हो जाएगा आप

बताते चलें हर बार बेडरूम में बेड्स सीक्विन से लगाए जाते हैं लेकिन, इस बार तो बेड्स की दिशाएं ही बदली हुई हैं। यही नहीं हर बार बेडरूम का कलर टाइट और डिसेंट रखा जाता था लेकिन इस बार तो इसके कलर को डार्क पिंक रखा गया है जिससे वहां की एक-एक चीच चमक रही है।

आलिशान है गार्डन

यहीं आपको बता दें, जहां हर बार फसात होते, कंटेस्टेंट्स की बैठक होते देखा जाता है वह कुछ और नहीं गार्डन ही हो सकता है। लेकिन, इस बार तो घर के साथ-साथ गार्डन को भी काफी रॉयल रखा गया है जिससे लोग लड़ते वक्त भी शाही फील लें।

ये हैं कंटेस्टेंट्स की कंफर्म लिस्ट

यहीं अगर बात की जाए शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के कंफर्म लिस्ट कि तो बता दें, इस बार शो में चंद्रिका दीक्षित, सना सुल्तान, सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे,नैजी, नीरज गोयत, दीपक चौरसिया, अरमान मलिक और कृतिका मालिक जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल होने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026