---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं! सना मकबूल के जीतने पर भड़के रणवीर शौरी बोले “जिसकी ज्यादा फैन फोलोइंग…

रणवीर शौरी Bigg Boss OTT 3 न जीत पाने के कारण काफी निराश और भड़के हुए नजर आए। यही नहीं उन्होंने यह तक दावा कर दिया कि, वह सना मकबूल से कोई रिश्ता नहीं रखने वाले। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 3, 2024 12:15 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: कल यानी 2 अगस्त 2024 को बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले हुआ था जहां विनर का खिताब फैंस की फेवरेट सना मकबूल ने जीत लिया है। काफी लंबे समय से फैंस यह अंदाजा लगा रहे थे कि, शो के विनर मशहूर एक्टर रणवीर शौरी बनने वाले हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनका सफर तीसरे रनरअप के तौर पर ही खत्म हो गया। रणवीर शो न जीतने के कारण काफी बौखलाए हुए नजर आए। इसी बीच उन्होंने शो की विनर सना मकबूल पर जमकर निशाना साधा और उनसे कोई रिश्ता न रखने का दावा करते नजर आए। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

Bigg Boss OTT 3 के बाद सना से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते रणवीर

फिनाले खत्म होने के बाद रणवीर शौरी ने कई इंटरव्यूज दिए, जहां एक रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछा गया कि “क्या आप सना से बाहर रिश्ता रखना चाहोगे” इसके जवाब में रणवीर ने कहा “नहीं मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है, मैं क्यों बाहर उनसे कोई रिश्ता रखूं।” यही नहीं एक्टर ने सना को अनडिजर्विंग विनर बताया और कहा “सना शो को जीतना बिल्कुल भी डिजर्व नहीं करती। यह वीडियो tellychakkar द्वारा शेयर किया गया है।

रणवीर ने कही ये बड़ी बात

इसी के साथ आपको बता दें, रणवीर शौरी ने शो के विनर को फैन फोलोइंग पर चुनने को लेकर एक बाड़ी बात कही और बोले “मुझे लगता है जो सिर्फ अगर सोशल मीडिया फोइलिंग के बेसेस पर शो में रहेंगे फिर तो, इससे अच्छा है कि जिसकी ज्यादा सोशल मीडिया फोइलिंग हो उसे ही ट्रॉफी देदो।

रणवीर को क्राई बेबी बताने लगे फैंस

बात की जाए रणवीर के इन बयानों पर आ रहे फैंस के रिएक्शन की तो, आपको बता दें यूजर्स को एक्टर के यह स्टेटमेंट जरा भी पसंद नहीं आए, जिससे वह सभी उन्हें क्राई बेबी बताने लगे। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “सना जीती ये हजम नहीं हो रहा इनसे” वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया “क्राई बेबी का रोना चालू।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026