---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: ‘बेटा US में है तो यहां क्या कर रहे हो’ और डेटिंग एप को लेकर सना ने छेड़ा तो आग बबूला हुए रणवीर, फिर कहा- ‘गटर छाप’

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी और सना मकबूल में हुई लड़ाई तो पर्सनल अटैक करने लगी एक्ट्रेस, प्रोमो वीडियो देखने के बाद हैरान रह गए यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2024 3:22 अपराह्न | Updated: जुलाई 30, 2024 1:32 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: Bigg Boss OTT 3 फिनाले वीक में एक बार फिर रणवीर शौरी का फूटा गुस्सा और एक बार फिर रणवीर ने सना मकबूल को कह दिया गटर छाप। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए आप एक्साइटेड हो जाएंगे क्योंकि एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं रणवीर और सना मकबूल। जी हां, दरअसल फाइनल नॉमिनेशन टास्क में होने वाला है दोनों का क्लेश जिसका प्रोमो वीडियो फिलहाल चर्चा में है। ऐसे में सना रणवीर पर पर्सनल अटैक करती हुई नजर आई जिसके बाद बिफर उठे एक्टर। आइए जानते हैं क्या है जो है चर्चा में।

क्यों हुई लड़ाई

टास्क के दौरान रणवीर को हंसाने के लिए सना उन पर पर्सनल अटैक करने लगती है और उन्हें खूब रोस्ट करती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैपश्न में लिखा, “सना ने किया रणवीर पर पर्सनल अटैक क्या यह टास्क बनेगा एक नहीं लड़ाई का रीजन।” वीडियो में आप देखेंगे की रणवीर से सना यह कहती हुई नजर आती है कि बेटा यूएस में है तो आप यहां पर क्या कर रहे हो। हिट सेंचुरी मारने के बाद डेटिंग एप। वहीं टास्क खत्म होने के बाद रणवीर एक बार फिर सना मकबूल को कहते हैं कि गटर छाप यह है।

रणवीर शौरी ने सना को दिखाई मिडिल फिंगर

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1817559207543193648

बता दे कि रणवीर ने 2010 में कोंकना सेन शर्मा के साथ शादी रचाई थी और 2015 में अलग हो गए थे। वहीं 2020 में दोनों का तलाक हुआ। दोनों का एक बेटा भी है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर टास्क के दौरान सना मकबूल को मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आते हैं जिसकी वजह से काफी बवाल होता है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

कौन-कौन है इस हफ्ते नॉमिनेट

फाइनल नॉमिनेशन टास्क में दो टीम बनाए गए जिसमें टीम ए में रणवीर, नेजी और कृतिका है तो दूसरी टीम में सना मकबूल, लव कटारिया और साई केतन। इसके अलावा संचालक अरमान मलिक को बनाया गया जो पहले से ही नॉमिनेटेड हैं। इस टास्क में कंटेस्टेंट को लगातार हंसते रहना है और सामने वाली टीम को उन्हें हंसाने से रोकना है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, कृतिका और नेजी की टीम ने टास्क को जीता। इसके साथ ही लवकेश कटारिया, साई सकेतन और सना मकबूल अंतिम हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड हो गए। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि मिड वीक में किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026