---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्या गेम में टिकने के लिए Naezy और साईं से दोस्ती बढ़ा रही सना सुल्तान? करती दिखीं रैप जुगलबंदी

Bigg Boss OTT 3: सना सुल्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या शो में रहने के लिए वह ऐसा कर रही हैं। आइए जानते हैं क्या है माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 5:31 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में टिकने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह बात सच है कि यहां फैंस के दिलों में राज करने के लिए वह सब कुछ करना पड़ता है जिससे आप घर से बेघर ना हो जाए। ऐसे में सोशल मीडिया पर सना सुल्तान काफी चर्चा में है जिसके एक वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या वह गेम में बने रहने के लिए दोस्ती कर रही है। उनका नेजी और साई केतन राव के साथ बढ़ रही दोस्ती और एनर्जी के साथ रैप जुगलबंदी को देखने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं।

वीडियो में मस्ती करती नजर आई सना

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा और क्यों चर्चा में आई सना सुल्तान। इस वीडियो में आप देखेंगे कि न सिर्फ नेजी और सना सुल्तान नजर आ रहे हैं बल्कि उनके साथ साई केतन राव भी हैं जो खूब मस्ती कर रहे हैं। उनके बीच की बॉन्डिंग देखने के बाद इतना तो तय है कि सना लोगों के दिलों को जीतने के लिए ऐसा कर रही है। जनता का एजेंट बनकर शो में आई इस हसीना को भले ही फायर कर दिया गया हो लेकिन वह सुर्खियों में है।

वीडियो देख लोग उठा रहे सवाल

वहीं इस रेप जुगलबंदी को देखने के बाद लोगों का यह कहना है कि क्या सना शो में टिके रहने के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि जनता के एजेंट बनने पर बिग बॉस में उन्हें बताया था कि वह नेजी और साई के साथ लोगों को बाहर खूब पसंद आ रही है तो क्या सना जानबूझकर उनके साथ नजदीकियां बढ़कर शो में टिकने की कोशिश में है।

चर्चा में है साई और सना की दोस्ती

इस वीडियो में आप देखेंगे कि सना नेजी के साथ कोने में बैठकर रैप जुगलबंदी कर रही है और इस दौरान साई केतन भी नजर आ रहे हैं। वैसे भी साई और सना की दोस्ती को अलग नजरिए से देखा जा रहा है और उनके बीच की नजदीकियां फिलहाल काफी चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026