---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: शो में आते ही Janhvi Kapoor ने इन घर वालों को किया रोस्ट, रणवीर शौरी के लिए कही बड़ी बात

Bigg Boss OTT 3 का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया जिसमें, एक्ट्रेस Janhvi Kapoor कई घर वालों को रोस्ट करती और रणवीर शौरी के लिए एक बड़ी बात कहती दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 27, 2024 11:53 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। यहीं अब एक्टर अपनी फिल्म को प्रोमोट करने मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 में भी जा पहुंची हैं। शो में आते ही जान्हवी ने कई घर वालों को रोस्ट और उनकी एक्टिंग करती नजर आईं। यही नहीं एक्ट्रेस ने रणवीर शौरी के लिए एक ऐसी बात कही जिसे सुन उनका दिल बाग-बाग हो गया। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा और वह किसको रोस्ट करती दिखीं।

Bigg Boss OTT 3 शो में आते ही जान्हवी ने इन घर वालों को किया रोस्ट

हाल में जियो सिनेमा के ऑफिशियल पेज पर शो का एक रीसेंट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो के अनुसार एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शो में अपनी अपकमिंग फिल्म उलझ को प्रोमोट करने पहुंची हैं। इसी बीच एक्ट्रेस बीबी कंटेस्टेंट सना मकबूल और रणवीर शौरी को रोस्ट करती हैं और शो होस्ट अनिल कपूर के साथ एक फनी रील बनाती हैं। इस रील में जान्हवी कंटेस्टेंट सना की एक्टिंग करते हुए कहती हैं “मैं अपने आपको नागिन बोलना पसंद करूंगी डसती हूं न बहुत अच्छा, डसूंगी” वहीं अनिल कपूर रणवीर की एक्टिंग करते हुए कहते हैं “डस नहीं होता डस होता है।” इस रील में दोनों काफी फनी दिख रहे हैं जिसे देख हर कोई उनपर हंसने लगता है।

रणवीर शौरी के लिए एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

इसी के साथ आपको बता दें जैसे ही शो होस्ट अनिल कपूर एक्ट्रेस जान्हवी का वेलकम करते हैं, वह आते ही शो में नजर आ रहे रणवीर शौरी की तरफ देखती हैं और कहती हैं “बिग फैन रणवीर सर” इसके जवाब में वह कहते हैं ‘थैंक यू सो मच।” जान्हवी की इस बात से यह साफ हो रहा है कि, शो में वह बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले रणवीर शौरी को पसंद करती हैं और उन्हें जीतते देखना चाहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026