---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक को रेपिस्ट सुनकर तिलमिलाई कृतिका मलिक, कहा “मैं इन सब…

Bigg Boss OTT 3: एक इंटरव्यू के दौरान कृतिका मलिक से उनके पति अरमान मलिक पर लगे 11 साल की बच्ची का रेप करने के आरोप पर सवाल पूछा गया। चलिए उनके रिएक्शन पर नजर डालते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: अगस्त 3, 2024 1:45 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के अंदर और बाहर अगर कोई कंट्रोवर्सीज से घिरा रहा है तो, वो और कोई नहीं मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक है। कभी उनपर दो शादियों को बढ़ावा देने के आरोप लगे, कभी समाज को गंदा करने और 11 साल की बच्ची का रेप करने के आरोप लगे हैं। यहीं जब कृतिका शो से बाहर आईं तो, उनसे अरमान पर लगे रेप के आरोप पर सवाल पूछा गया। चलिए जानते हैं इसपर कृतिका का क्या रिएक्शन था और उन्होंने इसपर क्या कहा है।

अरमान मलिक को रेपिस्ट सुनकर तिलमिलाई कृतिका मलिक

हाल में सोशल मीडिया पर bollywoodbubble नामक इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा कृतिका मलिक का एक इंटरव्यू वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें मीडिया उनसे अरमान मलिक पर 11 साल की बच्ची का रेप करने के आरोप पर सवाल पूछती है। एक रिपोर्टर उनसे सवाल करती है “अरमान मलिक पर एक गंभीर आरोप है कि उन्होंने 11 साल की बच्ची का रेप किया है”

इस सवाल से पहले कृतिका काफी अच्छे से हंस रही होती हैं लेकिन, जैसे ही उनसे यह सवाल पूछा जाता है उनका फेस रिएक्शन बदल जाता है और वह घबरा जाती हैं। यहीं इसके जवाब में वह हिचकिचाते हुए कहती हैं “मैं इस पर्सनल चीज के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहूंगी, मैं अभी इसपर कुछ नहीं कह सकती” उन्होंने आगे बढ़ते हुए अपनी घबराहट को कवर किया और कहा “मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है वो जो भी फैसला लेगी सही होगा।”

तीन शादियों के खिलाफ हैं कृतिका?

इसी बीच कृतिका मलिक से जब सवाल किया गया कि “आप पर आरोप लगे हैं तीन शादियों को बढ़ावा देने के, आप इसपर क्या कहेंगी” इसके जवाब में उन्होंने कहा “नहीं यार लोगों का काम है बोलना..मैंने, अरमान और पायल ने कभी भी नहीं बोला कि हम दो शादियों को सपोर्ट करते हैं। हम दो शादियों को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026