---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: हंसी-हंसी में मुनव्वर फारूकी ने उड़ाई Armaan Malik की धज्जियां, कहा “मर्दों वाली हरकतें…

Bigg Boss OTT 3 में मुनव्वर फारूकी को एक टास्क कराने के लिए बुलाया गया जहां, वह Armaan Malik की हंसी-हंसी में धज्जियां उड़ाते और उन्हें अनोखे अंदाज में रोस्ट करते नजर आए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 30, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस 17 विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को कई बार बिग बॉस ओटीटी 3 पर अपने रिएक्शन देते देखा गया था। यहीं अब मेकर्स ने उन्हें शो में एक अनोखा टास्क कराने के लिए बुलाया जहां उन्होंने सभी घर वालों से अलग-अलग बात की और उनसे कई तीखे सवाल किये। इसी बीच जब यूट्यूबर अरमान मलिक की बारी आई वह उनसे सवाल करने के बजाय अपने अनोखे अंदाज में उन्हें रोस्ट करने लगे। यही नहीं उन्होंने हंसी-हंसी में अरमान के कैरेक्टर पर भी बात की। चलिए अब जानते हैं कॉमेडियन ने ऐसा क्या और क्यों कहा है।

मुनव्वर फारूकी ने उड़ाई अरमान मलिक की धज्जियां

दिल की बात और रोस्ट टास्क के लिए बिग बॉस ओटीटी 3 में आए मुनव्वर फारूकी ने बाकी कंटेस्टेंट की तरह यूट्यूबर अरमान मलिक को भी बुलाया और उनसे कई तीखे सवाल करते दिखे। इसी बीच जब अरमान ने कहा “मेरी जो पर्सनल लाइफ है उसके बारे में ज्यादा पूछ लिया”।” इसके जवाब में कॉमेडियन बोले “कौन सी पर्सनल लाइफ” यूट्यूबर कहते दिखे “जो चल रही थी” मुनव्वर ने उन्हें आयना दिखाते हुए कहा “वो पर्सनल कभी थी ही नहीं” इसी बीच उन्होंने कहा “आपको ये लगा आपसे ज्यादा क्वेश्चन पूछे, या आपके कांड ही ऐसे हैं…भाई सवाल तो बनते हैं।” यहीं जब दोनों की बातचीत खत्म हो गई और अरमान जाने लगे तब मुनव्वर फारूकी ने उनकी धज्जियां उड़ाते हुए कहा “चलो कोई बात नहीं आप ख्याल रखें अपना और मर्दों वाली हरकत करते रहिए।”

Bigg Boss OTT 3 में आते ही मुनव्वर ने किया कृतिका को एक्सपोज

इसी के साथ आपको बता दें, मुनव्वर फारूकी ने अरमान मलिक के साथ-साथ उनकी वाइफ कृतिका मलिक को भी घर वालों के सामने एक्सपोज कर डाला। कॉमेडियन ने उनकी रील्स पर बात की जिनमें वो टाइट कपड़े पहन कर डांस करती हैं। मुनव्वर ने कहा “मुझे लगता है कि आप जब अपने आपको एक्सपोज करते हो सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों के सामने टाइट कपड़े पहन कर तब कुछ नहीं होता तो, यहां पर क्या दिक्कत है।” इस सवाल को सुन कृतिका बौखला गईं और उसका सही जवाब नहीं दे पाईं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026