---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: इन 5 क्वालिटी की वजह से सना मकबूल हो सकती है विनर! जानिए रैंकिंग में कौन दे रहा किसको टक्कर

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल की इन पांच क्वालिटी की वजह से फैंस उन्हें दिलोजान से चाहते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन दे रहा है किसको टक्कर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2024 7:50 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: तमाम विवादों के बाद बिग बॉस ओटीटी फाइनल में सिर्फ एक दिन रह गए हैं। यह सच है कि कई मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन इस सब के बाद शो को टॉप फाइव मिल गया है। ऐसे में विनर के लिए रेस में कई नाम को देखा जा रहा है और इन्हीं में से एक है सना मकबूल। सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है और फैंस से उन्हें खूब प्यार भी मिल रहा है। सना की क्वालिटी को बताते हुए फैंस उन्हें विनर बता रहे हैं आखिर रैंकिंग में कौन पड़ रहा है किस पर भारी और किसकी जीत की है उम्मीद।

क्वालिटी को बताते हुए फैंस बता रहे विनर

गेम में लगातार है एक्टिव

सना मकबूल की बात करें तो उनमें विनिंग क्वालिटी देखा जा रहा है क्योंकि वह गेम में शुरुआत से ही एक्टिव रही है। वह किसी भी मुद्दे पर बात रखने में पीछे नहीं रहती थी चाहे इसके लिए कोई कुछ भी बोले।

रणवीर के साथ खुलेआम दुश्मनी

जहां घर में बाकी कंटेस्टेंट रणवीर शौरी से हां में हां मिलाते थे और उनसे जाकर सीख लेते थे। वहीं सना हमेशा से उन्हें बेधड़क होकर मुंहतोड़ जवाब देती थी और कभी भी खुद को झुकने नहीं देती थी।

होस्ट अनिल कपूर के सामने भी रही अडिग

अनिल कपूर के सामने भी सना मकबूल अपनी बात रखने में कभी पीछे नहीं रही। जब होस्ट उन्हें अपनी सच्चाई बताई तब भी वह डटी रही थी और इस वजह से उन्हें काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा।

जबरदस्त फैन फॉलोइंग

इस गेम में काफी एक्टिव नजर आई और यही वजह है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी हो गई है जो उन्हें दिलो जान से चाहती है। वह अपने अलग अंदाज से लाइमलाइट में है।

घर में बनाएं रिश्ते

यह सच है कि वह खुद को हमेशा सेल्फिश बताती आई है लेकिन दूसरी तरफ उनका नेजी, लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के साथ बॉन्ड देखा गया जो यह बताने के लिए काफी है उन्होंने घर में दुश्मन के साथ-साथ दोस्त भी बनाएं।

कौन है किससे आगे

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1818895795309232271

जहां तक अंतिम दिन में सोशल मीडिया रैंकिंग की बात करें तो विनर के तौर पर कृतिका मालिक और साई केतन राव भी उन्हें टक्कर दे रहे हैं तो चौथे नंबर पर नेजी हैं। टॉप फाइव में 5 नंबर पर रणवीर शौरी का नाम शुमार है।यह दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन इस रेस में अपनी जीत दर्ज कर ट्राफी को अपने नाम करता है। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026