---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल या रणवीर शौरी, किसकी है जीत की संभावना, यहां जानिए स्ट्रीमिंग से लेकर टॉप 3 के नाम

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी में इन 2 कंटेस्टेंट की होने वाली है टक्कर, जानिए कौन बन सकता है विनर और किन-चार लोगों का सफर हो जाएगा खत्म।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 11:20 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका फैंस कर रहे थे बेसब्री से इंतजार क्योंकि आज बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर की अनाउंसमेंट हो जाएगी। लोगों को पता चल जाएगा कि कौन बनता है इस रेस में विनर। इस सीजन में कई चीज ऐसी हुई जो अभी भी लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं लेकिन इस सबके बीच आज विनर की अनाउंसमेंट हो जाएगी और इससे पहले विनर और रनर अप को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं। क्या रेस में रणवीर शौरी ने बनाई है अपनी जगह या उन्हें सना मकबूल से खानी पड़ी है मात। आइए जानते हैं।

किसे मिली है टॉप 2 में जगह

लेटेस्ट रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि टॉप 5 में पांचवें नंबर पर साई केतन राव को घर से बेघर होना पड़ा है तो चौथे नंबर पर कृतिका मलिक शो से बाहर हुई है। इतना ही नहीं टॉप 3 में पहुंचने के बाद रणवीर शौरी तीसरे नंबर पर अपना सफर खत्म कर चुके हैं और उनका 25 लाख का सपना टूट चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 2 में नेजी और सना मकबूल ने अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि सना बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम करेंगी। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता।

सना को लोग बता रहे विनर

सना को लोग विनर बता रहे हैं और उनकी जर्नी नेज़ी से बेहतर रही है लेकिन अब यह देखना दिलचस्प है कि दोनों में किसकी जीत होती है। नेजी के फैंस भी उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के शो से जाने के बाद फैंस काफी खफा है लेकिन अब सीजन का विनर कौन होता है यह देखना बाकी है।

कब कर सकते हैं शो को स्ट्रीम

जहां तक फिनाले की बात करें तो एक्स कंटेस्टेंट भी फिनाले नाइट में शामिल होने वाले हैं। इसके तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। फिनाले नाइट के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतेंगे वह भी अलग अंदाज में तो दूसरी तरफ फिनाले स्ट्रीमिंग की बात करें तो रात 9 बजे जिओ सिनेमा पर आप इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026