---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जिन दो बीवियों के नाम से अरमान मलिक बने स्टार, अब उन्हीं के कारण हो रहे हैं जलील! लवकेश ने की बत्ती गुल

Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया ने अरमान मलिक को रोस्ट करने वाला एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है इसमें, वह यूट्यूबर को उनकी बीवियों के नाम पर जलील करते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 19, 2024 3:01 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे अरमान मलिक हर बार अपनी 2 बीवियों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। इसी तरह वह जब से शो में आए हैं लोग उन्हें उन्हीं की बीवियों को लेकर जलील करते या उनपर तंज कसते नजर आ रहे हैं। यहीं अब मशहूर यूट्यूबर लवकेश कटारिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें, वह अरमान को उनकी बीवियों के कारण बुरी तरह रोस्ट करते और उनकी खुल्लियां उड़ाते दिख रहे हैं।

Bigg Boss OTT 3 में बीवियों के नाम से जलील होते दिखे अरमान मलिक

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, यूट्यूबर अरमान मलिक ने इंटरनेट की दुनियां में पहचान और किसी चीज को लेकर नहीं, अपनी दो शादियों को लेकर ही बनाई है। जिसके कारण वह स्टार बने, आज उन्हीं बीवियों के कारण अरमान को बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बता दें, हाल में लवकेश ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें, अरमान व्लॉगिंग करते हुए कहते हैं “आप अपना नाम कब बनाएंगे” इसके जवाब में लवकेश कहते दिखे “हमने अपना नाम बना रखा” इसे सुनकर यूट्यूबर अरमान ने कहा ‘नहीं रखा, हमें ढूंढने के लिए कोड डालना पड़ता है।” आगे बढ़कर लवकेश कहते हैं “और आपके लिए क्या सर्च करना पड़ता है, दो बीवियों के पति..ओ माई गॉड।”

https://twitter.com/Bigboss_x0/status/1814003260690518188

लवकेश पहले भी कर चुके हैं अरमान पर तीखे वार

इसी के साथ आपको बता दें, बीते एपिसोड में दिखाया गया कि लवकेश कटारिया ने अरमान की सच्चाई पर सवाल उठाया और कहा “जो अपनी बीवी का न हो सका किसी और का क्या होगा” यूट्यूबर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अरमान ने पायल के रहते हुए कृतिका से शादी की थी। यह कोई पहली बार नहीं है लवकेश को जब भी मौका मिलता है वह अरमान पर तंज कसने या उन्हें नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026