---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल को बिग बॉस का विनर क्यों नहीं मान रहे अरमान मलिक और रणवीर शौरी? जानें क्या कहा

Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल के बिग बॉस जीतने के बाद अरमान मलिक और रणवीर शौरी की प्रतिक्रियाएं सामने आयी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 3, 2024 11:26 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर एक्ट्रेस सना मकबूल बन गई हैं। बिग बॉस के घर में करीब 42 दिन बिताने के बाद उन्हें ये जीत हासिल हुई है। सना मकबूल के विनर बनने से पहले ही सोशल मीडिया पर सना मकबूल के जीतने की खबरें चल रही थीं लेकिन उनके सामने यूटयूबर अरमान मलिक और बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी जैसे बड़े चेहरे थे, लेकिन जैसे-जैसे बिग बॉस के ट्रॉफी के दिन नजदीक आए वैसे-वैसे उनके सारे प्रतिद्वंदी साइड होते चले गए और अंत में टॉप टू में रैपर नेजी और सना मकबूल पहुंचे।

लोगों को रणवीर शौरी से बहुत सारी उम्मीदें थी लेकिन वह टॉप 3 तक ही पहुंच सके। वहीं, अरमान मलिक टॉप 5 तक भी अपना सफर नहीं पहुंचा सके। ऐसे में जब सना मकबूल को बिग बॉस की ट्रॉफी मिली तो रणवीर शौरी और अरमान मलिक की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आयीं।

सना की जीत पर क्या बोले अरमान मलिक?

सना मकबूल की जीत के बाद जब उनसे पूछा गया कि, उनकी नजर में कौन विनर है तो इस पर अरमान ने कहा कि, रणवीर शौरी विनर हैं बाकि जो जनता का फैसला है वो तो सभी को मानना ही पड़ेगा, क्योंकि सना को जनता ने विनर बनाया है।अरमान की इस वीडियो को पिंकविला के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

हार के बाद रणवीर शौरी का रिएक्शन

बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर एक्ट्रेस सना मकबूल पर अब रणवीर शौरी की भी प्रतिक्रियाएं आयी है। उन्होंने कहा “जिसको ज्यादा वोट मिले वो जीत गईं… ज़िंदगी ऐसी ही है। मैंने पहले भी रियलिटी शो किए हैं, लेकिन यह बहुत ही इंटेंस है और परिवार से दूर रहना मुश्किल है… लेकिन मैंने बहुत कुछ सीखा है…” सोशल मीडिया फॉलोइंग की वजह से अवॉर्ड मिलने की भी बात कही है। रणवीर से जब पूछा गया कि, शो के बाद वह सना से मिलेंगे तो उन्होंने कहा कि, उनकी कोई चाह नहीं है सना से मिलने की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों ने बेईमानी से गेम खेला है। रणवीर के इस वीडियो को viralbhayani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से डाला गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026