---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्यों लवकेश से बोले रणवीर ‘कटारिया तू तो आज खून खराबा कर देगा’? ट्रॉफी देख बिफरे फैंस- ‘जिओ सिनेमा को…’

Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एविक्शन के बीच इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी बिफर उठे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 4:16 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले में सिर्फ दो दिन है और इससे पहले लवकेश कटारिया और अरमान मलिक शो से बेघर हो चुके हैं। वहीं इस सबके बीच एक प्रोमो वीडियो जिओ सिनेमा की तरफ से शेयर किया गया जिसमें लव कटारिया की झलक दिखाई देती है। इस वीडियो में रणवीर शौरी कुछ ऐसा कहते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद यह चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ से एक और झलक सुर्खियों में है जिसमें बिग बॉस की ट्रॉफी की झलक दिखाई देती है लेकिन इसे देखने के बाद लोग बिफर गए हैं। आइए जानते हैं क्यों।

कौन होगा हेड ऑफ हाउस

दरअसल जिओ सिनेमा की तरफ से इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि घर में हो रहे हैं डिस्कशन कौन बनेगा इस सीजन का आखिरी हेड ऑफ़ हाउस। इस वीडियो में रणवीर शौरी या कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तू तो आज खून खराबा कर देगा लवकेश इस पर कटारिया जवाब देते हैं कि खून खराबा क्यों करना है। इस दौरान कृतिका मालिक अपनी बात बताती हुई नजर आती है कि आखिर वह हेड ऑफ हाउस बनने के बाद क्या-क्या करेंगी। वीडियो वाकई काफी मजेदार है लेकिन यह पहले का है जिस पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

गुस्सा हुए ट्रॉफी को देख फैंस

बता दें कि बिग बॉस की तरफ से ट्रॉफी की झलक हुई दिखाई गई है और एविक्शन वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि बिग बॉस यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ट्रॉफी के इतने करीब आकर कौन होगा इस घर से बेघर। इस वीडियो में बिग बॉस कहते हैं कि इतने करीब होने के बाद भी यह ट्रॉफी कुछ लोगों के लिए बहुत दूर है। बिग बॉस कहते हैं कि ऑडियंस द्वारा सबसे ज्यादा वोट टू एविक्ट पाकर बेघर होता है वह है। बिग बॉस ने भले ही नाम ना बताया हो लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि इसके साथ ही अरमान मलिक और कटारिया बाहर हो गए हैं।

गुस्से में फैंस ने कहीं ये बात

वहीं वीडियो को देखने के बाद लोगों को कहना है जिओ सिनेमा को अभी अनइनस्टॉल करो। दूसरे ने कहा बिग बॉस को कोई भी नहीं देखेगा। यह सबसे ज्यादा नाइंसाफी है तो दूसरे ने कहा अब से मैं कभी भी बिग बॉस नहीं देखूंगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026