---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: नैजी को नॉमिनेट करने के बाद सना ने क्यों छलकाए आंसू? जानें यहां

Bigg Boss OTT 3 का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें, सना नैजी को नॉमिनेट करने के बाद आंसू बहाती दिखीं। चलिए जानते हैं क्यों?

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 2, 2024 12:44 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है, जिससे शो में ट्विस्ट और मसाला भी खूब देखने को मिल रहा है। यहीं अब सोशल मीडिया पर शो का एक लेटेस्ट वीडियो समाने आया है जिसमें सना मकबूल घर में बने अपने दोस्त नैजी के लिए रोती नजर आ रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है।

Bigg Boss OTT 3 में सना ने किया अपने ही दोस्त नैजी को नॉमिनेट ?

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें, शो में दूसरे हफ्ते का नॉमिनेशन हो गया है। बिग बॉस ने यह नॉमिनेशन टास्क पेयर में करवाया। आसान शब्दों में बताएं तो मेकर्स ने दो-दो कंटेस्टेंट को कन्फेशन रूम में बुलाया और किसी दूसरे घर वाले को नॉमिनेट करने को कहा। इसी तरह सना मकबूल और लवकेश कटारिया एक साथ कन्फेशन रूम में जाते हैं और अपना-अपना नाम बताने लगते हैं। इसी दौरान लवकेश रैपर नैजी को नॉमिनेट करने पर डट जाता है, जिसके बाद सना भी अपने दोस्त नैजी को नहीं बचा पाती और उन्हें नॉमिनेट कर देती हैं।

सना को हुआ नैजी को नॉमिनेट करने का पछतावा

इसी के साथ बता दें, जब वह बाहर आती हैं नैजी हर्ट हो जाते हैं और कहते हैं “तुम्हारे अराउंड मेरा मन लग रहा था, तुम जहां रहती हो मैं तुम्हारे पीछे भागकर आता हूं। मैं ही थोड़ा फास्ट चल रहा था दोस्ती में, मैं तुम्हारा इतना खास नहीं हूं।” अपने दोस्त की यह इमोशनल बाते सुन सना भावुक हो जाती हैं और नैजी को नॉमिनेट करने पर पछताने लगती हैं। यही नहीं tellychakkar द्वारा शेयर की गई वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक्ट्रेस इतना ज्यादा दुखी हो जाती हैं कि खुदको रोक नहीं पाती और रोने लगती हैं।

क्या एक दूसरे को पसंद करते हैं नैजी और सना?

जब से बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हुई है नैजी और सना की दोस्ती काफी अच्छी दिखी। लेकिन जैसे ही नैजी ने सना के सामने अपने दिल का हाल बताया तो, उससे यह साफ होता है कि वह एक्ट्रेस को पसंद करते हैं। यही नहीं सना का नैजी के लिए रोने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी नैजी को पसंद करने लगी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026