---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी को पिता मानने वाली शिवानी क्यों फूट-फूट कर लगी रोने, कृतिका से बोले अरमान- ‘बनावटी ड्रामे…’

Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी को लेकर अरमान मलिक ने कहा कुछ ऐसा जो है चर्चा में, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से सुर्खियों में आई शिवानी, रणवीर शौरी को लेकर कहीं ये बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 3:09 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कब क्या हो जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता और यही वजह है कि कभी-कभी असली इमोशंस को भी यहां ड्रामा और बनावटी का नाम दे दिया जाता है। खैर हम इसकी बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बीते दिन शिवानी कुमारी की वजह से हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और वह शो में फूट-फूट कर रोती हुई नजर आई। वहीं उन्हें इस तरह रोते हुए देख अरमान मलिक और साई केतन राव ने कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है लेटेस्ट अपडेट।

इसलिए रोने लगी शिवानी

दरअसल राशन टास्क के दौरान घर का बंटवारा हो गया और यहां साई केतन राव अरमान मलिक कृतिका मालिक और रणवीर शौरी की एक फैमिली बनी तो दूसरी तरफ सना मकबूल, शिवानी कुमारी, लवकेश कटारिया और विशाल पांडे को साथ रखा गया। वहीं खाना खाने के बाद शिवानी जोर-जोर से रोने लगी और वह कहती है कि उन्हें बुरा लग रहा है क्योंकि रणवीर को उन्होंने अपने पिता का दर्जा दिया था और ऐसे में घर का बंटवारा हो गया तो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।

रणवीर ने जीता दिल

इस दौरान विशाल, लवकेश और सना मकबूल उन्हें समझाते हुए नजर आते हैं और कहते हैं यह सिर्फ गेम है लेकिन शिवानी लगातार रोती है जिसके बाद रणवीर को बुलाया जाता है और फिर रणवीर उन्हें समझाते हैं और उनके माथे पर किस करते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि इस मोमेंट ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है।

इन कंटेस्टेंट ने लिए चुटकी

वहीं दूसरी तरफ जब साई केतन राव और अरमान मलिक को इस बारे में पता चलता है तो साई यह कहते हुए नजर आते हैं कि मुझे तो दिखा वटी लग रहा है तो अरमान मलिक यह कहते हैं की दिखावटी ही है ड्रामे। वहीं कृतिका मालिक भी चुटकी लेती है।

क्या बेघर हुए विशाल

जहां तक शो के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो अब खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन रहे हैं। इस हफ्ते के लिए शिवानी कुमारी और विशाल पांडे, लव कटारिया नॉमिनेट हैं। कहा जा रहा है कि विशाल पांडे को घर से बेघर होना पड़ा है खैर आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026