---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: क्यों शिवानी कुमारी पर बड़े आरोप लगा रही हैं पायल? इन सबूतों से खोली पोल

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही पायल मलिक ने शिवानी कुमारी पर कई बड़े आरोप लगाए। यहीं अब उन्होंने अपना रीसेंट वीडियो शेयर कर इसकी वजह भी बता दी है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 4, 2024 12:26 अपराह्न

Bigg Boss OTT 3
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3: जैसा कि आप सभी ने देखा मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss OTT 3 से पायल मलिक का सफर पहले हफ्ते में ही खत्म हो गया है। यूट्यूबर ने शो से निकलते ही कई कंटेस्टेंट पर जमकर निशाना साधा और उन सभी कंटेस्टेंट में से सबसे उपर नाम शिवानी का है। पायल ने एविक्ट होने के बाद शिवानी कुमारी पर बड़े आरोप लगाए और उन्हें फेक बताया। यहीं अब यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रीसेंट वीडियो शेयर की और कुछ सबूतों को दिखा कर शिवानी का पर्दा फाश कर डाला है। चलिए जानते हैं अपनी इस वीडियो में पायल क्या कहना चाह रही हैं।

Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद पायल ने खोली शिवानी की पोल

हाल में पायल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रीसेंट वीडियो पोस्ट की और शिवानी पर लागाए बड़े आरोपों की वजह बताई। अपनी इस वीडियो में पायल शिवानी की एक वीडियो दिखाती हैं, जो बिग बॉस के घर की है। वीडियो में शिवानी कहती दिखीं कि “जब गए थे न इनके घर पर तो, भाभी ऐसे कहती ऐ खाना डाल दे इसे..मतलब गए हैं तुम्हारे घर में मलतब तुम ऐसे व्यवहार करोगे” इसके बाद यूट्यूबर एक दूसरी वीडियो दिखाती हैं जो शिवानी के व्लॉग की है।

उस वीडियो में वह कहती दिखीं “भूख लगी है हमें ये आलू गोभी के पराठे हैं ये दीदी ले आई हैं।” इन वीडियोज को दिखाने के बाद पायल कहती हैं “तो गाइज ये देखें ये कितना गिर सकती है इसने अपने एक वीडियो में कहा कि, हमने बोला है खाना डाल दे इसे, वहीं दूसरी वीडियो में आपने देखा कि, मेरी बहन ने इसे खाना डाल के दिया है।

शिवानी को फेक बता रही हैं पायल

अपनी इन वीडियोज से पायल बताना चाह रही हैं कि, शिवानी घर में जो भी कर रही हैं वह सभी फेक है, वो ये सब सिर्फ अटेंशन पाने या फेम कमाने के लिए ही कर रही है। यही नहीं शो से निकलते ही पायल ने किसी पर निशाना साधा तो वो और कोई नहीं शिवानी थी। क्योंकि, पायल के अनुसार वो ही एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो सबसे ज्यादा फेक कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026