---Advertisement---

Bigg Boss OTT season 2 में उर्फी जावेद ने पूछा एल्विश यादव से ये सवाल, जवाब सुन नहीं रुकेगी हंसी

Bigg Boss OTT season 2 इन दिनों काफ़ी धमाकेदार जा रहा है। शो की टीआरपी भी टॉप पर है। इसका कारण शो के कंटेस्टेंट हैं जो आए दिन शो में बने रहने के लिए नए-नए बवाल करते रहते हैं। वहीं इस बार शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 7, 2023 11:38 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT season 2 इन दिनों काफ़ी धमाकेदार जा रहा है। शो की टीआरपी भी टॉप पर है। इसका कारण शो के कंटेस्टेंट हैं जो आए दिन शो में बने रहने के लिए नए-नए बवाल करते रहते हैं। वहीं इस बार शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) आईं हैं जिन्होंने घर में क़दम रखते ही एंटरटेनमेंट देना शुरू भी कर दिया है। उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) से एक ऐसा सवाल किया है जिसका जवाब सुनते ही वहाँ बैठे सभी कंटेस्टेंट हंस पड़े। 

Bigg Boss OTT season 2 में उर्फी जावेद ने किया एल्विश यादव से ये सवाल 

ग़ौरतलब है कि उर्फी जावेद और एल्विश यादव दोनों ही है सोशल मीडिया स्टार्स हैं। वहीं अब दोनों का एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिग बॉस ओटीटी के घर में आईं उर्फी ने एल्विश से पूछा कि “चलो तुम मेरे लिए बताओ क्या आउटफ़िट बनाओगे?” ये सवाल सुनते ही एल्विश ने मुस्कराकर जवाब दिया “सलवार सूट”। एल्विश का ऐसा जवाब सुनते ही वहाँ मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ उर्फी भी हंसनें लगीं। इसके बाद उर्फी जावेद ने एल्विश से उनके जवाब का कारण पूछा जिसपर यूट्यूबर ने कहा कि “ऐसे ही, वो भी अच्छा लगेगा आप पर काफ़ी”। 

चर्चा में आया उर्फी जावेद का नया आउटफ़िट 

आपको बता दें कि उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं थीं। शो के दौरान उर्फी अपने अतरंगी आउटफ़िट्स के लिए जानी जाती थी। वहीं शो से बाहर होने के बाद भी उर्फी ने अतरंगी आउटफिट्स पहनने का ये सिलसिला जारी रखा। आज वह सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी स्टाइल के लिए काफ़ी पॉपुलर हैं। 

बात अगर Bigg Boss OTT season 2 की करें तो इस शो के लिए उर्फी ने स्क्रू से बनी काले रंग की आउटफिट पहनी। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को गुलाबी रंग में रंगा। उर्फी का यही आउटफ़िट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहाँ लोगों को उनका यह नया लुक कुछ ख़ास पसंद नहीं आ रहा है। 

फिनाले से कुछ ही दूर है Bigg Boss OTT season 2

Bigg Boss OTT season 2 का फिनाले जैसे जैसे क़रीब आ रहा है वैसे ही लोगों की उत्सुकता से बढ़ती जा रही है। रविवार को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar पर हुए डबल एविक्शन में जैद हडीड (Jad Hadid) और अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) शो से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अब बिग बॉस के घर में 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी का फिनाले सोमवार 14 अगस्त को है। अब देखना यह है कि इस बार कौन-सा कंटेस्टेंट Bigg Boss OTT season 2 कि ट्रॉफ़ी घर ले जाता है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026