---Advertisement---

Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra को ‘मरा हुआ इंसान’ कहने के बाद Avinash Mishra पर आई एक और आफत, नॉमिनेशन लिस्ट देख लगेगा झटका

Bigg Boss 18: नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार हुए अविनाश मिश्रा, घरवालों का फूटा गुस्सा, आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में आए करणवीर मेहरा संग पंगे लेने वाले अविनाश मिश्रा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2024 5:15 अपराह्न

Bigg Boss18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) एक दूसरे के साथ पंगे लेने में पीछे नहीं हैं। जहां बीते दिन ईशा सिंह के साथ बातचीत में अविनाश मिश्रा का एक बयान ‘मरा हुआ इंसान’ सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है। वहीं करणवीर मेहरा के फैंस इसे सुनने के बाद भड़क उठे हैं लेकिन इस सब के बीच नॉमिनेशन टास्क ने फिर बढ़ाई अविनाश मिश्रा की मुसीबत और करणवीर से पंगा लेना उन्हें भारी पड़ा है। आइए देखते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में हैं नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra को लेकर Avinash Mishra ने कहीं ये बात

https://twitter.com/TheBiggBossGirl/status/1848292171365134843

दरअसल इस सब की शुरुआत करणवीर मेहरा के एक कमेंट ‘पापा आ गगए’से हुई थी जिस पर अविनाश मिश्रा ट्रिगर हो गए थे। वहीं बाद में अविनाश और ईशा ने बातचीत के दौरान यह कहा था कि, “उसके साथ बुरा हुआ है बुरा होना भी चाहिए। वह दो तलाक से गुजरा हैm वह दुखी आदमी है। दुखी आत्मा। मरा हुआ इंसान है वह कभी खुशी नहीं देख सकता मैं इसको जानता भी नहीं था यह कौन था एक्टर था।”

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra और Avinash Mishra की झड़प

वहीं इस बात को सुनकर करणवीर मेहरा के फैंस भड़क उठे और सोशल मीडिया पर करणवीर ट्रेंड में आ गए। जहां फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट दिखाते हुए नजर आए हैं। अब यह लड़ाई किस तरह आगे बढ़ती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। लेकिन यह सच है कि करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एक दूसरे से पंगे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

नॉमिनेशन कंट्रोलर bni Shrutika Arjun के निशाने पर Avinash Mishra

दूसरी तरफ नॉमिनेशन की बात करें तो सोशल मीडिया पर प्रोमो को शेयर किया गया है जिसमें यह दिखाया जाता है कि श्रुतिका को नॉमिनेशन कंट्रोल करने का अधिकार दिया जाता है और वह अविनाश को अपना निशाना बनाती हैं। वह कहती हैं कि दूसरे को नीचा दिखाना बहुत बुरा बर्ताव होता है। वहीं अविनाश कहते हैं कि डर में रहना वह तुम्हारे लिए अच्छा होगा। वहीं श्रुतिका कहती है कि जितना पैसा ले रहा है उससे ज्यादा एक्टिंग कर रहा है।

Bigg Boss 18 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट

इस दौरान रजत दलाल नियारा एम बनर्जी को नॉमिनेट करते हैं तो शहजादा धामी रजत दलाल को। वहीं अविनाश मिश्रा का मुद्दा लेकर ईशा सिंह ने करणवीर को नॉमिनेट किया। वही करणवीर ने अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट करते हुए बताया कि वह विक्टिम कार्ड प्ले करते हैं। वहीं चूम दारंग भी अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि उन्हें बात करने की तमीज नहीं है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की लिस्ट में मुस्कान बामने, नियारा एम बनर्जी, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और रजत दलाल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026