---Advertisement---

पिता करण के साथ क्यूट हरकत करती दिखी बेबी गर्ल देवी, Bipasha Basu ने दिखाई लोगों को झलक

Bipasha Basu: करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी भी फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका एक क्यूट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देवी अपने पिता के साथ कुछ ऐसा करती हुई नजर आई जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Bipasha Basu
Follow Us
---Advertisement---

Bipasha Basu: फिलहाल अगर स्टार किड्स की बात करें तो जहां एक तरफ राहा कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बिपाशा बसु की बेटी देवी भी खूब सुर्खियों में है। राहा की मुंह दिखाई के बाद बिपाशा भी अपनी बेटी की मुंह दिखाई कर चुकी है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और देवी की एक झलक फैंस को दिखाई है जो वाकई काफी क्यूट है। इसमें पिता बेटी साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और लोगों की निगाहें उन पर अटक गई। यह वीडियो वाकई काफी खास है।

बिपाशा की बेटी की यह झलक है खास

देवी के इस वीडियो को बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर फैंस को खास झलक दिखाती हुई नजर आई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवी अपने पिता के साथ काफी क्यूट नजर आ रही है। वह इस दौरान करण सिंह ग्रोवर के गले में पड़ी चैन के साथ खेल रही है। वह उनके गले से चैन को निकालना चाह रही है। खास बात यह है कि इस दौरान करण और देवी एक दूसरे के साथ ट्विन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि यह क्लिप काफी खास है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

देवी की झलक देख लोग हुए बेताब

बता दें कि क्रिसमस पर देवी की पहली झलक बिपाशा ने सोशल मीडिया पर दिखाई थी। इसमें वह रेड कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही थी। मैचिंग हेयर बैंड के साथ रेड फ्रॉक में उनकी क्यूटनेस देखने लायक थी और वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। वहीं अब करण सिंह ग्रोवर के साथ यह झलक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गौरतलब है कि बिपाशा और करण ने अपनी शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा। बिपाशा और करण 2015 से डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण बहुत जल्द दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026