---Advertisement---

डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम विवाद के बीच Bipasha Basu हुईं एयरपोर्ट पर स्पॉट, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Bipasha Basu: सालों बाद बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप और जॉन अब्राहम के साथ दुश्मनी को लेकर डिनो मोरिया ने तोड़ी चुप्पी। इसी बीच एयरपोर्ट पर बिपाशा बसु को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Bipasha Basu
Follow Us
---Advertisement---

Bipasha Basu: बॉलीवुड की कई फिल्मों से अपनी पहचान बना चुकी बिपाशा बसु किसी समय में अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थी। वहीं हाल ही में डिनो मोरिया ने सालों बाद बिपाशा और जॉन अब्राहम के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके एक बार फिर बिपाशा लाइमलाइट में आ गई। वहीं इस सबके बीच एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने लुक से लोगों के बीच चर्चा में आ गई है। डिनो मोरिया के खुलासे के बाद इस तरह बिपाशा को देख लोग शॉक्ड रह गए हैं। आइए देखते हैं क्या है पूरी खबर।

Bipasha Basu के लुक पर आया लोगों का दिल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें बिपाशा के लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ग्रीन कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में खुद को स्टाइल करती हुई नजर आई जो वाकई काफी ग्लैमरस और खास है। एक्ट्रेस मिडिल पार्ट सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल के साथ मिनिमल सटल मेकअप में कातिलाना दिख रही थी। एक्ट्रेस के इस इंडो वेस्टर्न लुक पर लोगों का दिल आ गया है और फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

जॉन संग दुश्मनी पर डिनो ने कहीं ये बात

गौरतलब है कि हाल ही में डिनो मोरिया ने एक इंटरव्यू में सालों बाद बिपाशा बसु संग अपने लिंकअप और ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि बिपाशा और वे एक साथ थे और उनका ब्रेकअप हो गया था। उनका जॉन अब्राहम से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ मीडिया की बनी बनाई बातें हैं कि जॉन मेरी गर्लफ्रेंड लेकर भाग गया इसलिए हमारे बीच दुश्मनी है जबकि ऐसा कुछ नहीं था।

बिपाशा और जॉन के रिश्ते पर डिनो ने तोड़ी चुप्पी

डिनो मोरिया ने बताया कि ‘राज’ के समय में ही मेरा बिपाशा के साथ ब्रेकअप हो गया था और हम ब्लाइंड डेट के जरिए मिले थे। वहीं हमारे ब्रेकअप के लगभग 1 साल बाद बिपाशा और जॉन एक दूसरे को डेट करने लगे और मैं भी किसी और को डेट कर रहा था। एक्टर ने यह भी बताया कि वह बिपाशा और जॉन अब्राहम से बात करते थे और आपस में खूब मस्ती भी करते थे। एक्टर के अनुसार वह अभी भी जॉन के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026