---Advertisement---

Blouse Design: Fabulous Lives सेंसेशन Shalini Passi की तरह विंटर वेडिंग में दिख सकती हैं दिलकश, सब हो जाएंगे लट्टू

Blouse Design: शालिनी पासी की तरह आप इन 5 डिजाइनर ब्लाउज को स्टाइल करें जो निश्चित तौर पर आपके फैशन में एक अलग ट्विस्ट देने के लिए काफी है। देखने वालों की निगाहें अटक जाएगी अगर आप विंटर वेडिंग में इस तरह से तैयार होती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2024 9:00 अपराह्न

Blouse Design
Follow Us
---Advertisement---

Blouse Design: शालिनी पासी (Shalini Passi) वह नाम जिसे आज इंटरनेट पर किसी पहचान की जरूरत नहीं है। रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स’ में वैसे तो कई बॉलीवुड चेहरे और हाई प्रोफाइल लोगों को देखा गया लेकिन इस सब के बीच उभर कर आई शालिनी पासी और आज उन्हें लोग जमकर सर्च कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में नजर आने वाली शालिनी के फैशन सेंस की बात करें तो वह वाकई काफी यूनिक है। ऐसे में आप उनके ब्लाउज डिजाइन (Blouse Design) को कॉपी कर सकती हैं। उनके ब्लाउज डिजाइंस को देखने के बाद आप बॉलीवुड हसीनाओं को भी भूल जाएगी क्योंकि यह एक से बढ़कर एक है।

Blouse Design में Shalini Passi की तरह पोंचो स्टाइल को करें ट्राई

आप शालिनी की तरह पोंचो स्टाइल ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं जो निश्चित तौर पर आपके फैशन में एक अलग ट्विस्ट देने के लिए काफी है। सिंपल साड़ी की खूबसूरती भी निखर कर सामने आएगी अगर आप इस तरह से ब्लाउज ट्राई करती हैं। खास बात यह है कि विंटर वेडिंग के लिए लहंगे से लेकर साड़ी तक के लिए यह ब्लाउज डिजाइन परफेक्ट है।

Shalini Passi का यह स्क्वायर नेकलाइन Blouse Design भी है बेस्ट

शालिनी पासी की तरह स्क्वायर नेकलाइन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस ब्लाउज डिजाइन के साथ रानी हार या कोई भी लॉन्ग नेकलेस को आप कैरी करेंगी तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग सकता है। अगर आप शालिनी की तरह इसे रेप डिजाइन में तैयार करवाती हैं तो यह निश्चित तौर पर आपके फैशन में एक अलग ट्विस्ट देने के लिए काफी है।

कट स्लीव ब्रालेट Blouse Design में Shalini Passi

आप शालिनी पासी की तरह कट स्लीव ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं जो निश्चित तौर पर आपके यूनिक फैशन सेंस को ट्रेंडी टच देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप लोगों के दिलों को जीत लेंगी और देखने वाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। अगर आप इस तरह के ब्लाउज को हेवी वर्क में बनवाती हैं तो यह आपके लहंगे और साड़ी को खूबसूरत बनाने के लिए काफी है।

Shalini Passi की तरह हॉल्टर नेकलाइन Blouse Design को करें स्टाइल

विंटर वेडिंग सीजन के लिए हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज बेस्ट चॉइस है जिसे आप स्टाइल कर सकती हैं। इस ब्लाउज के साथ आप कोई भी लोंग नेकलेस को कैरी करेंगी तो आपके फैशन सेंस को देख लोग हैरान रह जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें आप रॉयल नजर आ सकती हैं और यह ब्लाउज डिजाइन काफी डिमांड में है।

ऑफ शोल्डर Blouse Design में Shalini Passi

शालिनी पासी की तरह आप ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं जो निश्चित तौर पर आपके फैशन गेम को अलग टच देने के लिए बेस्ट है। इसमें आपकी खूबसूरती निखर कर सामने आ सकती है। इस तरह के ब्लाउज डिजाइन के साथ आप फ्रिल साड़ी या फिर कोई भी जॉर्जेट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि शालिनी पासी की तरह आप चोकर हैवी नेकपीस को कैरी करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026