---Advertisement---

Animal फिल्म को मिल रहे प्यार को देख इमोशनल हुए Bobby Deol, कैमरे पर नहीं रुक पाए आंसू

Bobby Deol: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। दो दिनों में ही कमाई के मामले में फिल्म ने नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। वहीं इस बीच बॉबी देओल को विलेन के किरदार में खूब पसंद किया गया और वह पैपराजी के सामने काफी इमोशनल नजर आए। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2023 11:23 पूर्वाह्न | Updated: दिसम्बर 15, 2023 11:40 पूर्वाह्न

bobby deol
Follow Us
---Advertisement---

Bobby Deol: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल‘ बॉक्स ऑफिस पर मानो कमाई के मामले में अलग ही रिकॉर्ड्स बना रही है। 2 दिन के अंदर ही फिल्म को इस कदर प्यार मिला कि सोशल मीडिया पर हर तरफ ‘एनिमल’ का बोलबाला है। कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म में बॉबी देओल के अंदाज और एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच बॉबी को हाल ही में स्पॉट किया गया और फिल्म को मिल रहे प्यार की वजह से वह पैपराजी के सामने काफी इमोशनल नजर आए। अलग अंदाज में उन्होंने फैंस को शुक्रिया अदा किया और यह वीडियो चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

इमोशनल हुए बॉबी ने कहीं ये बात

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें बॉबी देओल हाथ जोड़कर फैंस को शुक्रिया कहते हुए नजर आ रहे हैं। वह इस दौरान यह कहते हैं कि फिल्म को फैन्स से जो प्यार मिल रहा है उसके लिए उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे कोई सपना देख रहा हूं।” इस दौरान वह काफी इमोशनल भी नजर आ रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा करते हुए एक्टर का यह वीडियो चर्चा में है।

रणबीर के भाई के किरदार में नजर आए बॉबी

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो इसमें बॉबी देओल रणबीर कपूर के चचेरे भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं। विलेन के अंदाज में उन्हें देखना फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वह लाइमलाइट में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में बॉबी तड़का लगाने का काम कर रहे हैं और शायद यही वजह है कि फिल्म इस कदर लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म की जहां तक बात करें तो इसमें बॉबी देओल के अलावा रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना। फिल्म ने लगभग 129 करोड़ की कमाई सिर्फ दो दिनों में कर ली है जो वाकई चौंकाने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026