---Advertisement---

क्या Bollywood Stars नहीं कर पाएंगे South में काम! तमिल इंडस्ट्री के इस फरमान को जानकर चौंक जाएंगे आप

Bollywood Stars in South: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। वहीं साउथ फिल्मों का बोलबाला हो गया है। साउथ इंडस्ट्री में आए दिन कई फिल्में रिलीज होती रहती हैं और हिंदी चाहने वाले भी इन फिल्मों को खूब इंजॉय करते हैं। वहीं साउथ की बढ़ती पॉपुलरिटी को ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 6:54 अपराह्न

Bollywood Stars In South
Follow Us
---Advertisement---

Bollywood Stars in South: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। वहीं साउथ फिल्मों का बोलबाला हो गया है। साउथ इंडस्ट्री में आए दिन कई फिल्में रिलीज होती रहती हैं और हिंदी चाहने वाले भी इन फिल्मों को खूब इंजॉय करते हैं। वहीं साउथ की बढ़ती पॉपुलरिटी को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारे भी साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कर्मचारी महासंघ में तमिल फिल्म उद्योग के लिए फरमान जारी किया है। इसके तहत तमिल इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकार सिर्फ यही काम करेंगे उन्हें किसी और इंडस्ट्री में काम करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में अन्य इंडस्ट्री के कलाकार को यहां काम करने की अनुमति नहीं है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

आखिर क्या है यह फरमान

फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) ने एक फरमान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। इस फरमान के तहत तमिल इंडस्ट्री के कलाकार को सिर्फ तमिल इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी इंडस्ट्री से आए लोगों को यहां जगह नहीं मिलेगी। इस फरमान को जानकर लोग हैरान हैं और कई लोग इस पर आपत्ति भी जता रहे हैं। कहा जा रहा है कि साउथ इंडस्ट्री में भी इस घोषणा पर आपत्ति जताई जा रही है क्योंकि कहीं ना कहीं इस फरमान से इंडस्ट्री की बिजनेस पर भी असर देखने को मिलेगा।

तमिलनाडु में ही होगी फिल्म की शूटिंग

एफईएफएसआई के इस नियम के तहत यह भी कहा गया है कि तमिल इंडस्ट्री के फिल्म सिर्फ तमिलनाडु के अंदर ही बनाई जाएगी। इसे किसी दूसरे राज्य और किसी और देश में शूटिंग के लिए जाने की अनुमति नहीं है। उनका कहना है कि किसी और देश में इस फिल्म की शूटिंग से इंडस्ट्री से रोजगार छीन रहे हैं और ऐसे में एफईएफएसआई का मानना है कि तमिलनाडु के अंदर ही फिल्म की शूटिंग की जानी चाहिए। फेडरेशन के मुताबिक अगर कोई भी नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पैन इंडिया फिल्म बन गई है लोगों की पसंद

वैसे फिलहाल पैन इंडिया फिल्मों को कही ना कहीं लोग ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि पोनियन सल्विन जैसी फिल्मों में अगर ऐश्वर्या राय नहीं होती तो शायद इसे इतनी पॉपुलरिटी नहीं मिलती। वहीं लोग यह भी कह रहे हैं कि पैनइंडिया फिल्मों में कई भाषाओं से एक्टर्स को देखना उन्हें पसंद हैं। वैसे तमिल इंडस्ट्री के इस नियम पर साउथ इंडस्ट्री में तनातनी देखने को मिल रही है लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026