---Advertisement---

Bomb Scare: Amitabh Bachchan और Dharmendra का बंगला उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, एक कॉल ने उड़ाए पुलिस के होश

Bomb Scare: नागपुर पुलिस को आई एक कॉल से सनसनी मच गई है। इस कॉल पर कहा गया है कि धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के घर को उड़ा दिए जाएंगे। इस बात से मुंबई पुलिस को मुखातिब करवा दी गई है और पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2023 2:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bomb Scare: मंगलवार को नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम के एक कॉल से सनसनी मच गई है। इस एक कॉल से हड़कंप मच गया है क्योंकि इस फ़ोन कॉल से दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्स के घर में बम रखने का दावा किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस कॉल के बाद नागपुर पुलिस ने मुंबई पुलिस को यह इन्फॉर्म किया और वह लगातार एक्शन में है। आइए जानते हैं आखिर मुंबई पुलिस की क्या है इस मामले में तैयारी।

एक्शन में है पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार इस फ़ोन कॉल पर यह बताया गया है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए 25 आतंकवादी भी मुंबई पहुंच चुकी है। वहीं इस मामले में नागपुर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में हैं। ऐसे में पुलिस ने कॉल करने वाले शख्स द्वारा बताई गई जगह की छानबीन कर रही है और पूरे तरीके से जांच कर ली है। यहां से कोई सुराग नहीं मिला है लेकिन पुलिस शक के घेरे में आई जगहों की तलाश कर रही है। हालांकि कॉल करने वाले शख्स ने सिर्फ इतना कहकर फोन को डिसकनेक्ट कर दिया था जिसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई है।

Also Read: Urvashi Rautela की BTW शूटिंग वीडियो वायरल, ग्लैम लुक में नजर आ रही हैं हसीना

एक्शन मोड में है पुलिस

हालांकि पुलिस को इस बारे में अभी तक खास जानकारी नहीं मिली है कि आखिर किसने कॉल किया था। वहीं, कॉल आने के बाद पुलिस सतर्क है और हर जगह की तलाशी में जुटी हुई है जो पुलिस के संदिग्ध के घेरे में है। कॉलर द्वारा बताए हुए जगहों पर बम निरोधक दस्तों को भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कॉल आई हो। इससे पहले भी 2021 में अंबानी के एंटीलिया के बाहर एक स्कार्पियो खड़ी थी और इस मामले की जांच चल रही है।

Also Read: Adani Case पर अपनी कमेटी बनाएगा Supreme Court, पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी जांच

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Scene Box Office Collection Day 2

नवम्बर 8, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 8, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 3

नवम्बर 8, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 8, 2026

Scene Box Office Collection Day 1

नवम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 7, 2026