Border 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। ये 400 करोड़ के आस-पास कमा चुकी है। लेकिन जिस तरह से इस मूवी से धुरंधर की तरह उम्मीद की जा रही थी। उस पर ये खरी उतरती हुई नहीं दिख रही है। बीते दिन भी ये असर मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिला है। बॉर्डर 2 की कमाई में रिलीज के 12वें दिन तक आते-आते 74 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। 26 जनवरी से अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।
Border 2 Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?
बॉर्डर 2 ने रिलीज के 12 वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। सोमवार को भी यही आंकड़े थे। रविवार के मुकाबले बॉर्डर 2 की कमाई में 74 फीसदी तक की गिरावट आ गई है।

ये देशभक्ति फिल्म भारत में ही 286.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अभी तक 392.5 करोड़ रुपए हो चुका है। सोमवार और मंगलवार को मूवी ने 5.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है। जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकार हैं। लीड रोल में सनी देओल हैं। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।
सनी देओल की फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के गिरने के 3 कारण
1-‘बॉर्डर 2’ की ‘धुरंधर’ से तुलना
बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लगातार गिरने का एक कारण हद से ज्यादा हाइप कहा जा रहा है। ऑडियंस इस मूवी की तुलना रणवीर सिंह की धुरंधर से कर रही थी। लेकिन उन्हें इच्छा के मुताबिक शायद वो स्टोरी नहीं मिली। जिसकी वजह से उन्होंने दूरी बनाना शुरु कर दी।
2-ऑडियंस ने ‘बॉर्डर’ से कमजोर स्टोरी बताई
1997 में आयी बॉर्डर एक दमदार स्टोरी और गानों के साथ आयी थी। यही वजह है कि, बॉर्डर 2 को इससे भी बेस्ट लोग मानने लगे। लेकिन बदले हुए कैरेक्टर और कुछ खास नए गाने ना मिलने से ये फिल्म उतना असर नहीं डाल सकी। इसकी फैंस ने शिकायत भी की है।
3-ओवर एक्टिंग के आरोप लगे
बॉर्डर 2 फिल्म की रिलीज से पहले ही वरुण धवन की एक्टिंग की ओवर एक्टिंग की ट्रोलिंग होने लगी थी। लेकिन जब उन्होंने फिल्म को देखा तो उन्हें कई किरदारों में ये चीज दिखीं । इसकी शिकायत कुछ लोगों ने मूवी के रिव्यू में भी की है।






