---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की बॉर्डर 2 के कलेक्शन पर अचानक क्यों लगे ब्रेक? वीकेंड पर देखने से पहले जाने

Border 2 Box Office Collection Day 15:सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है. रिलीज के 15 दिन में ही फिल्म से ऑडियंस ने दूरी बना ली है. अगर आप भी वीकेंड पर देखने का प्लान कर रहे हैं तो यहां जानें कमाई.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 7, 2026 10:51 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 15
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगातार गिरावट जारी है. रिलीज के दूसरे हफ्ते में मूवी की कमाई का बहुत ही बुरा हाल है. अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने मेकर्स के साथ सुनील शेट्टी की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि, जब तक इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ तक नहीं हो जाता है, तब तक वो इसे नहीं देखेंगे. दरअसल, इसमें उनके बेटे अहान शेट्टी ने भी आर्मी मैन का रोल किया है. इस वीकेंड को अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार इसकी गिरी हुई कमाई और इसका कारण भी जान लीजिए.

Border 2 Box Office Collection Day 15 कितना हुआ?

बॉर्डर 2 ने रिलीज के 15वें दिन 2.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. भारत में ये मूवी अभी तक 297.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है.

Border 2 Box Office Collection Day 15
Sacnilk: Picture Credit: Google

वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 434.19 करोड़ रुपए हो चुका है. हांलकि 275 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस साल की पहली हिट बन चुकी है. लेकिन सनी देओल की ये मूवी उन उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नहीं दिख रही है. जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे थे. दरअसल सनी देओल की इस देशभक्ति फिल्म की तुलना बॉक्स पर 1400 करोड़ कमाने वाली धुरंधर से फैंस कर रहे थे. कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में क्यों आयी भयंकर गिरावट?

बॉर्डर 2 के लगातार गिरते कलेक्शन का कारण कुछ लोग हद से ज्यादा हाइप को मान रहे हैं. दरअसल , ये 1997 में आयी बॉर्डर का पार्ट 2 है. इसीलिए उनकी उम्मीदें काफी बढ़ गई थी. ऑडियंस ने ऑपनिंग डे पर जमकर पैसा उड़ाया और इसने 30 करोड़ का कलेक्शन किया. इस मूवी ने सबसे ज्यादा कमाई 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी. इस दिन मूवी ने 59 करोड़ कमाए थे. लेकिन इसके बाद से इसकी कमाई गिरती चली गई. फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है. इसमें लीड रोल में सनी देओल हैं. इसके साथ ही अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकार हैं.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dobhal

मार्च 28, 2026

Varun Dhawan

मार्च 28, 2026

Prince Narula

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2 The Revenge Box Office Collection Day 9

मार्च 28, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 28, 2026

Akshaye Khanna

मार्च 28, 2026