---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 4: ‘धुरंधर’ वाले देखते रह गए और सनी देओल ने गणतंत्र दिवस के दिन कर दिया खेला, कमाई देख नहीं होगा यकीन

Border 2 Box Office Collection Day 4: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के चौथे दिन बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है। जिसकी वजह से 'धुरंधर' पीछे छूट गयी है। यहां जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 27, 2026 11:09 पूर्वाह्न

Border 2 Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Box Office Collection Day 4: गणतंत्र दिवस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 ने रिकॉर्डतोड़ कमाई करके धुरंधर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। सनी देओल की एक्टिंग हो या फिल्म की स्टोरी हो सभी कुछ  ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है।  बॉर्डर 2 को आए हुए चार दिन हो चुके हैं और ये बहुत जल्द 200 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की तरफ बढ़ रही है।

Border 2 Box Office Collection Day 4 कितना हुआ?

सनी देओल की बॉर्डर 2 का बजट  275 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये मूवी अभी तक भारत नें 180 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, बॉर्डर 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अभी तक 251 करोड़ हो चुका है।

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने विदेश मनें 38.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। बॉर्डर 2 ने गणतंत्र दिवस के दिन 59 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी ने 30 करोड़ से ऑपनिंग की थी। तभी से इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, विदेशों में भी सनी पाजी को कितना पसंद किया जा रहा है? अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो लगभग 1400 करोड़ कमाने वाली रणवीर सिंह की सबसे हिट फिल्म ‘धुरंधर’ को पछाड़ देगी। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

सनी देओल  की ‘बॉर्डर 2’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर पड़ी भारी

आपको बता दें, बॉर्डर 2 फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध पर आधारित है। जिसमें अहान शेट्टी, वरुण धवन ,  सोनम बाजवा  और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े कलाकार हैं। फिल्म में लीड रोल में सनी देओल हैं। ये फिल्म 1997 में आयी बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है। इस मूवी ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर को पछाड़ दिया है। धुरंधर ने ऑपनिंग डे पर 28 करोड़ कमाए थे। वहीं, रिलीज के चौथे दिन 23.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।  जो कि, बॉर्डर 2 से बहुत ही कम है। लेकिन धुरंधर बॉलीवुड की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली मूवी बन गई है। यही वजह है कि, 19 मार्च को धुरंधर 2 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026