---Advertisement---

Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़ से दहला लाहौर, टीजर देख लोग क्यों बोले ‘गदर 2’ का टूटेगा रिकॉर्ड?

Border 2 Teaser: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मूवी को 'गदर 2' से भी बड़ी हिट बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2025 1:58 अपराह्न

Border 2 Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Border 2 Teaser: ‘धुरंधर’ के बाद एक और सुपरहिट फिल्म पाकिस्तान को दहलाने के लिए आ रही है। सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी देओल का 1997 में आयी ‘बॉर्डर’ वाला जलवा और वो ही जोश देखने को मिलने वाला है। उनकी दहाड़ से पाकिस्तान का लाहौर दहल उठा है।

Border 2 Teaser रिलीज

इस मूवी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े कलाकार हैं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस मूवी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ‘बॉर्डर 2’ का टीजर देख लोग बोल रहे हैं कि, ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड टूटने वाला है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: T-Series

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने कलेक्शन से मचाया था गदर

‘गदर 2’ का बजट लगभग 60 करोड़ था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 691 करोड़ का कलेक्शन किया था। भारत और पाकिस्तान की कहानी दिखाती इस मूवी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 284 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। यही वजह है कि, बॉर्डर 2 का टीजर देख लोग इससे भी बड़ी हिट बता रहे हैं।

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की स्टोरी क्या है?

‘बॉर्डर 2’ का बजट लगभग 250 करोड़ के आस-पास है। इसकी स्टोरी की बात करें तो ये पुरानी बॉर्डर फिल्म से बिल्कुल अलग रहने वाली है। इस मूवी को 1971 में भारत और पाकिस्तान की जंग पर आधारित बताया जा रहा है। इस युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। बॉर्डर 2 के जरिए इस युद्ध की पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now