---Advertisement---

Box Office Collection: Gadar 2 की रिलीज़ के 8वें दिन भी नहीं रुक रहा तूफान, 300 करोड़ के साथ क्या तोड़ पाएगी Pathaan का रिकॉर्ड?

Box Office Collection Gadar 2: सनी देयोल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अभिनीत फ़िल्म ग़दर 2 रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसकी आँधी के आगे कोई भी और फ़िल्म टिक नहीं पा रही। अभी हाल ही में फ़िल्म ने 200 करोड़ से ज़्यादा ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 19, 2023 12:23 अपराह्न

Box Office Collection Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection Gadar 2: सनी देयोल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अभिनीत फ़िल्म ग़दर 2 रिलीज़ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसकी आँधी के आगे कोई भी और फ़िल्म टिक नहीं पा रही। अभी हाल ही में फ़िल्म ने 200 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं अब इस वीकेंड की शुरुआत में ही फ़िल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसको देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि ग़दर 2 जल्द ही शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) की ब्लॉकबस्टर Pathaan के रिकॉर्ड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। 

300 करोड़ के पार पहुंची Gadar 2 

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को Gadar 2 ने ग़दर मचाते हुए 300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। फ़िल्म ने 18 अगस्त को अपनी रिलीज़ के 8वें दिन पर 19.05 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया जिसके बाद फ़िल्म का नेट कलेक्शन 304.13 करोड़ हो गया है। वहीं फ़िल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो यह कुल 32.06% रही।  

आपको बता दें कि गुरुवार 17 अगस्त को ही सनी देयोल स्टारर फिल्म ने 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद फ़िल्म का कुल कलेक्शन 283.63 करोड़ पहुँच गया था। हालांकि शुक्रवार को फ़िल्म की कमाई की रफ़्तार थोड़ी धीमी ज़रूर हुई है लेकिन एक हफ़्ते में ही फ़िल्म का 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना बहुत ख़ुशी की बात है। 

क्या तोड़ पाएगा शाहरुख़ खान की पठान का रिकॉर्ड? 

दूसरी तरफ़ अगर इस साल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान की बात करें तो शाहरुख़ खान की इस फ़िल्म ने अपने 8वें दिन पर 18.25 करोड़ का कलेक्शन किया था जो Gadar 2 के आठवें दिन के कलेक्शन से कम है। वहीं 8वें दिन पर दोनों फ़िल्मों के नेट कलेक्शन की बात करें तो उस मामले में शाहरुख़ खान की फ़िल्म 384.05 करोड़ के कुल कलेक्शन के साथ अब भी सनी देयोल की फ़िल्म से आगे है। 

यहां देखें आंकड़े

दिन Gadar 2 नेट कलेक्शन(₹)Pathaan नेट कलेक्शन(₹)
पहला दिन ₹40.1 करोड़ ₹57 करोड़ 
दूसरा दिन ₹43.08 करोड़ ₹70.5 करोड़ 
तीसरा दिन ₹51.7 करोड़ ₹39.25 करोड़ 
चौथा दिन ₹38.7 करोड़ ₹53.25 करोड़ 
पांचवा दिन₹55.4 करोड़ ₹60.75 करोड़ 
छठा दिन₹32.37 करोड़ ₹26.5 करोड़ 
सातवां दिन ₹23.28 करोड़ ₹23 करोड़ 
आठवां दिन₹19.5 करोड़ ₹18.25 करोड़ 
कुल कलेक्शन ₹304.13 करोड़₹348.5 करोड़ 

ग़ौरतलब है कि सनी देयोल और अमीषा पटेल की फ़िल्म Gadar 2  साल 2001 में रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म गदरः एक प्रेम कथा का अगला पार्ट है। वहीं फ़िल्म की सफलता को देखते हुए यह क़यास लगाए जा रहे हैं कि फ़िल्म आने वाले कुछ हफ़्तों में Pathaan के रिकॉर्ड को तोड़ती हुई बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 के स्थान पर क़ाबिज़ हो जाएगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAMऔर TWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026