---Advertisement---

Box office Collection: Gadar 2 की आँधी के आगे नहीं टिकी OMG 2, 3 दिन में किया 100 करोड़ का आँकड़ा पार

Box office Collection Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फ़िल्म Gadar 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फ़िल्म की कहानी और सनी पाजी के ‘ढाई किलो का हाथ’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड क़ायम कर रही ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 14, 2023 11:04 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 14, 2023 11:49 पूर्वाह्न

Gadar 2
Follow Us
---Advertisement---

Box office Collection Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फ़िल्म Gadar 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फ़िल्म की कहानी और सनी पाजी के ‘ढाई किलो का हाथ’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड क़ायम कर रही है। वहीं अब ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार Gadar 2 ने 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया है। 

बॉक्स ऑफिस पर सनी पाजी की Gadar 2 ने मचाया गदर

अनिल शर्मा (Anil Sharma) द्वारा निर्देशित फ़िल्म Gadar 2 कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती दिख रही है। ताज़ा आँकड़ों को देखें तो अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने केवल भारत में 52 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। यह फ़िल्म द्वारा एक दिन में किया गया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 135.18 करोड़ रुपये हो गया है। 

फ़िल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो Gadar 2 पहले दिन 40.1 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। यह अब तक किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म को मिली दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इसके बाद दूसरे दिन फ़िल्म ने 43.08 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। इसके बाद फ़िल्म ने तीसरे दिन कमाल दिखाते हुए 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। दूसरी तरफ़ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। 

साल 1971 पर आधारित है Gadar 2 की कहानी

आपको बता दें कि Gadar 2 साल 2001 में रिलीज़ हुई गदर: एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वेल है जो पूरे 22 साल बाद रिलीज़ हुआ है। इन दोनों ही फ़िल्मों का निर्देशन अनिल शर्मा ने ही किया है। पहली फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था, जो जो लाहौर में एक पाकिस्तानी राजनीतिक परिवार की मुस्लिम लड़की सकीना (अमीषा) से प्यार करने लगता है और उसे अपने साथ भारत लाने के लिए पाकिस्तान पहुँच जाता है। वहीं Gadar 2 साल 1971 पर आधारित है जिसमें तारा सिंह इस बार अपने बेटे चरणजीत सिंह को पाकिस्तानी सेना से छुड़ाने के लिए पाकिस्तान की जाता है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026