---Advertisement---

Box Office Collection: Jawan ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई बड़ी छलांग, बंपर कलेक्शन कर रच डाला इतिहास

Box Office Collection: Jawan की धूम इस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मची है। वहीं Shah Rukh Khan स्टारर इस फ़िल्म ने शुक्रवार को भारत में कुल 127.50 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 9, 2023 1:09 अपराह्न

Google
Follow Us
---Advertisement---

Box Office Collection Jawan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख़ खान अब बॉक्स ऑफिस के किंग भी बन गए हैं। हाल ही में 7 सितंबर को रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म ‘जवान’ दुनियाभर में अपना कमाल दिखा रही है। अपनी ओपनिंग पर जहां फ़िल्म में 75 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, वहीं अब अपनी रिलीज़ के दूसरे ही दिन फ़िल्म ने 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 

बॉक्स ऑफिस पर 100 के पार पहुंची ‘Jawan’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एटली के निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘Jawan’ ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन देशभर में 53 करोड़ का कलेक्शन किया है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार Shah Rukh Khan स्टारर ‘Jawan’ के हिंदी वर्ज़न को पूरे भारत में 42% की ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं शनिवार को फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 127.50 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इसी के साथ ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने भी ‘Jawan’ के कलेक्शन के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने बताया है कि फ़िल्म ने 2 दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Shah Rukh Khan ने दिया फैंस को धन्यवाद 

दुनियाभर में ‘Jawan’ को मिल रहे प्यार को देखते हुए बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए लिखा “Jawan के लिए आप सभी के प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद! सुरक्षित रहें और खुश रहें। कृपया फ़िल्म का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भेजते रहें। मैं उन सभी को देखने के लिए वापस आउंगा! तब तक के लिए सिनेमाघरों में Jawan का जश्न मनाएं। आप सभी को बहुत सारा प्यार और आभार!” 

साउथ के इन सिलेब्रिटीज़ को भी पसंद आई Shah Rukh Khan की ‘Jawan’

शुक्रवार को फ़िल्म ‘Jawan’ की धमाकेदार ओपनिंग के बाद Shah Rukh Khan को दुनियाभर के लोगों से बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री और साउथ फ़िल्मों के स्टार निर्देशक एस. एस. राजामौली और अभिनेता महेश बाबू ने भी शाहरुख़ की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। वहीं फ़िल्म ‘Jawan’ की बात करें तो फ़िल्म में शाहरुख़, नयनतारा और विजय सेतुपति अहम भूमिकाओं में हैं और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कैमियो करती दिख रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026