---Advertisement---

Box office collection: रजनीकांत और सनी देओल से हुआ इतने करोड़ का फायदा, कमाई में ‘जेलर’ और ‘गदर 2’ में किसका पलड़ा भारी

Box office collection: जहां एक तरफ देशभर में आजादी की जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई है और इसमें से रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर‘ और सनी देओल की सीक्वल फिल्म ‘ग़दर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 14, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Box office collection
Follow Us
---Advertisement---

Box office collection: जहां एक तरफ देशभर में आजादी की जश्न का माहौल है वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई है और इसमें से रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर‘ और सनी देओल की सीक्वल फिल्म ‘ग़दर 2‘ काफी सुर्खियों में है। दोनों ही फिल्मों को लेकर जहां पिछले कुछ समय से बज बरकरार था वहीं दोनों सुपरस्टार अपनी-अपनी फिल्मों में दमखम दिखने में कामयाब हुए हैं। जहां 10 अगस्त को रिलीज हुई ‘जेलर’ सुर्खियों में है वहीं दूसरी तरफ सनी की फिल्म ‘ग़दर 2’ भी 11 अगस्त को रिलीज होकर टक्कर दे रही है।

‘जेलर’ और ‘गदर 2’ के बीच जबरदस्त टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांत की ‘जेलर’ की पिछले 4 दिनों में 93 लाख टिकट बिक चुके हैं वहीं 3 दिनों में ‘गदर 2’ की 70 लाख टिकट की बिक्री हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों को लेकर खुमार खूब देखने को मिल रहा है और लोग इन हिट को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ‘जेलर’ और ‘गदर 2’ के बीच जबरदस्त टक्कर है और फैंस दोनों ही फिल्मों को देखकर काफी खुश हैं।

अब तक हुई ‘जेलर’ की इतनी कमाई

नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर’ ने 3 दिन में भारत में 162 करोड़ का बिजनेस किया वही वर्ल्डवाइड बात करें तो इस फिल्म में 220 करोड़ की कमाई करने में कामयाब हुई है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर बज लंबे समय से बरकरार है वहीं इसकी गूंज ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब देखने को मिल रही है। इस फिल्म की यूएस में भी ताबड़तोड़ कमाई हो रही है।

‘ग़दर 2’ की कमाई

वहीं अगर ‘गदर 2’ की बात कर तो सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर लाइमलाइट में है और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक बार फिर फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जहां तक कमाई की बात करें तो फिल्म 70 से 80 करोड़ के बजट में बनी थी और यह भारत में करीब 150 की क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की कमाई 3 दिनों में लगभग 133 करोड़ हो चुकी है। 2001 में रिलीज हुई ‘गदर एक प्रेम कथा’ में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था और एक बार फिर दोनों बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026