---Advertisement---

Layover रिलीज से पहले BTS V की ये तस्वीरें क्यों हो रही वायरल, लुक देख लोगों की बढ़ गई धड़कनें

BTS V: कोरिया के मशहूर पॉप बैंड बीटीएस अब दुनिया भर में मशहूर हो चुके हैं और लोगों के बीच इनकी दीवानगी किस कदर है उसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं इस ग्रुप से जुड़े हर अपडेट को जाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और बैंड के हर सदस्य की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 11:42 पूर्वाह्न

BTS V
Follow Us
---Advertisement---

BTS V: कोरिया के मशहूर पॉप बैंड बीटीएस अब दुनिया भर में मशहूर हो चुके हैं और लोगों के बीच इनकी दीवानगी किस कदर है उसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं इस ग्रुप से जुड़े हर अपडेट को जाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और बैंड के हर सदस्य की अपनी एक फैन फोलोविंग है जो उन्हें हर हद तक चाहती है। वहीं फिल्हाल बीटीएस के सदस्य वी (V) उर्फ किम ताए-ह्युंग (Kim Tae-hyung) खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वी अपनी मच अवेटेड पहले एल्बम ‘लेओवर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं जो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। हालांकि इस एल्बम की रिलीज से पहले एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं क्या खास हैं इस तस्वीर में।

तस्वीरों को देख लोग हुए उत्साहित

बता दें कि वी का यह एल्बम ‘लेओवर’ 8 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी लेकिन फैंस के बीच बेकरारी बरकरार है। वहीं अब बीटीएस वी के डेब्यू एल्बम के कॉन्सेप्ट शूट की तस्वीरें वायरल हो रही है जो फैंस को और एक्साइटेड करने के लिए काफी है। तस्वीरों में वी बर्तन साफ करते तो बेपरवाही से पोज़ देते हुए नजर आ रहे हैं जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। एक तस्वीर में वह पेट के साथ लेटकर पोज दे रहे हैं और दूसरी तस्वीर में खड़े होकर वह लोगों को इंप्रेस करते दिखे हैं।

कई रिकॉर्ड्स बना चुके हैं वी

बता दें कि हाल ही में रिलीज वी का सॉन्ग ‘लव मी अगेन’ बिलबोर्ड के हॉट ट्रेंडिंग सॉन्ग की लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। इससे पहले, वह 2022 में अपने गाने ‘क्रिसमस ट्री’ के साथ नंबर 4 पर पहुंचे थे। वहीं अब नंबर 2 पर उनका गाना ‘रेनी डेज’ है, जो 11 अगस्त को रिलीज हुआ था। वहीं अब लोगों को इंतजार है वी के आगामी एल्बम ‘लेओवर’ की। इस एल्बम की घोषणा 7 अगस्त को की गई थी। अब देखना दिलचस्प है कि इस एल्बम से वह क्या कमाल दिखा पाते हैं। गौरतलब है कि बीटीएस बैंड को बैंगटन बॉयज के नाम से भी जाना जाता है और वी दुनिया के मोस्ट हैंडसम की लिस्ट में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026