---Advertisement---

Cannes 2023: दीपिका के बाद ऐश्वर्या के लुक को Urvashi Rautela ने किया रेक्रिएट, लिपस्टिक ने उड़वाई खिल्ली

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर ओपनिंग डे से ही उर्वशी रौतेला कहर बरपा रही हैं। हर दिन उनका अलग लुक देख चौंक ज आते हैं और हर लुक के साथ वह ख़ास एक्सपेरिमेंट करती हैं। यह बात सच है कि उस एक्सपेरिमेंट की वजह से वह लोगों के निशाने पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 के रेड कारपेट पर ओपनिंग डे से ही उर्वशी रौतेला कहर बरपा रही हैं। हर दिन उनका अलग लुक देख चौंक ज आते हैं और हर लुक के साथ वह ख़ास एक्सपेरिमेंट करती हैं। यह बात सच है कि उस एक्सपेरिमेंट की वजह से वह लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं। कुछ इस तरह ही कान्स के तीसरे दिन उर्वशी ने रैम्प वाक पर ड्रामेटिक गाउन में जलवा बिखेरा। यह बात सच है कि उर्वशी का यह लुक वाकई कातिलाना है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का उनका यह लुक ख़ास पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उर्वशी को एक बार फिर कॉपी कैट बताया जा रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

आखिर क्या था था उर्वशी के लुक में खास

कान्स के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या ऑफ शोल्डर सिल्वर एंड ब्लू गाउन में दिखीं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस ड्रामेटिक गाउन में वह गॉर्जियस नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस लुक को सिल्वर डायमंड एक्सेसरीज से कम्पलीट किया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्लोविंग मेकअप, डार्क मस्कारा और आईलाइनर से खास टच देती हुई नजर आई। हेयर स्टाइल की बात करें तो उर्वशी ने साइड पार्टेड हाई हेयर बन से इस लुक को खास बनाया। इस दौरान इंक ब्लू लिपस्टिक ने लोगों का ध्यान खींचा और इस वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें कॉपी कैट बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

ऐश्वर्या के लुक ने मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2017 में ऐश्वर्या राय ने ऑफ शोल्डर गाउन में अपना जलवा बिखेरा था और इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर लिपस्टिक से ख़ास टच दिया था। इस लुक को लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी अब ऐसे में उर्वशी के इस तरह नजर आने के बाद लोग उनका और उनके फैशन सेन्स का मजाक बना रहे हैं।

लगातार सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल

इससे पहले उर्वशी रौतेला को पहले और दूसरे दिन ऐश्वर्या के लुक को कॉपी करने के लिए खिल्ली उड़ाई गयी थी। इसके अलावा उन्हें ऐश्वर्या राय की तरह रेड कारपेट पर पोज देने के लिए भी जमकर लताड़ा जा रहा है। महंगे फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने वाली उर्वशी पर यह इल्जाम लगाया जा रहा है कि वह दूसरों के फैशन और लुक को ही कॉपी करती हैं। उन्होंने दीपिका के फ्रिल गाउन लुक को कॉपी किया और अब ऐश्वर्या के पोज और लिपस्टिक को।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026