---Advertisement---

Car Collection: जिंदादिली एक्टिंग की तरह Satish Kaushik के पास था कारों का खास कलेक्शन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

Satish Kaushik Car Collection: अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के पास 3 लग्जरी कारों का कलेक्शन था। खबरों के मुताबिक, इसमें ऑडी जैसी प्रीमियम कार भी शामिल है। जानिए उनकी कारों की खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 12, 2023 12:17 अपराह्न

Satish Kaushik Car Collection
Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik Car Collection: भारतीय सिनेमा के जिंदादिल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक इस दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके हैं। अपनी शानदार अदाकारी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया था। लग्जरी लाइफ जीने वाले सतीश कौशिक बेशुमार दौलत के मालिक थे। मगर वे अपनी असल जिंदगी में काफी साधारण इंसान की तरह रहते थे। हालांकि, खबरों के मुताबिक उनके पास 3 बढ़िया कारों का कलेक्शन था। जानिए क्या है उन कारों की खासियत।

Audi Q3

ऑडी क्यू3 को कंपनी ने दो वैरिएंट में उतारा है। इस लग्जरी कार में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। 5 सीटर सेडान कार 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें 1984cc का इंजन दिया गया है, जो 190ps की ताकत देता है। साथ ही इसमें 320nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। कंपनी ने इस लग्जरी सेडान कार में 7स्पीड DCT यानि कि ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया है। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 44.89 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 50.39 लाख रुपये है।

मॉडलAudi Q3
इंजन1984cc
ताकत190ps
टॉर्क320

ये भी पढ़ें: HERO SPLENDOR ELECTRIC लॉन्च होने के बाद भारतीय ऑटो मार्केट में मचाएगी तहलका, सिंगल चार्ज पर 300 किमी की रेंज के साथ होंगी ये खासियतें

Audi Q7

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक के पास Audi Q7 लग्जरी कार भी थी। ये 7 सीटर SUV लग्जरी कार है, जो दो वैरिएंट में आती है। इस प्रीमियम कार में 3.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 340ps की ताकत और 500nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी ने इसमें 8स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया था। इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 84.70 लाख रुपये है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 92.30 लाख रुपये है।

मॉडलAudi Q7
इंजन2995cc
ताकत340ps
टॉर्क500nm

MG Hector

एमजी मोटर्स की MG Hector काफी धांसू SUV है। कंपनी ने इसमें काफी तगड़े फीचर्स दिए हैं। 5 सीटर SUV में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन भी आता है। कंपनी ने दोनों ही वैरिएंट्स को 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया था। इसमें 1451cc का इंजन दिया गया है, जो 141ps की ताकत के साथ 250nm का टॉर्क देता है। वहीं, इस कार की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 14.73 लाख रुपये है तो इसके टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 21.73 लाख रुपये है।

मॉडलMG Hector
इंजन1451cc
ताकत141ps
टॉर्क250nm

ये भी पढ़ें: IPHONE 15 का इंतजार कर रहे यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, नहीं मिलेंगे ये खास फीचर

 

 

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6

जुलाई 16, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 16, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 16, 2026

Ranbir Kapoor

जुलाई 16, 2026

Pawan Kalyan

जुलाई 16, 2026

Katrina Kaif

जुलाई 16, 2026