Chaitra Navratri 2026 Day 5: मां स्कंदमाता को खुश करने के लिए कंगना रनौत की तरह स्टाइल करें सफेद रंग, ट्रेडिशनल क्वीन है बर्थडे गर्ल

Chaitra Navratri 2026 Day 5: स्कंदमाता को सफेद रंग बेहद प्रिय है और क्या आपको पता है कि कंगना रनौत के पास एक से बढ़कर एक व्हाइट ट्रेडिशनल फैशन आईडिया है जिससे आप इंस्पायर हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Chaitra Navratri 2026 Day 5

Photo Credit- Google Chaitra Navratri 2026 Day 5

Chaitra Navratri 2026 Day 5: बॉलीवुड की खूबसूरत और दबंग एक्ट्रेस की बात करें तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम शुमार है जो अपने फैंस के बीच सुर्खियों में होती है। आज यानी 23 मार्च को बॉलीवुड की क्वीन अपना जन्मदिन मना रही है। ऐसे में यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि आज चैत्र नवरात्रि 2026 डे 5 है जहां सोमवार को मां स्कंदमाता की पूजा विधि विधान से की जाती है। इस खास मौके पर कहा जाता है कि अगर आप सफेद रंग के वस्त्र पहने तो मां खुश हो जाती है। चैत्र नवरात्रि 2026 के मौके पर कंगना के इंडियन लुक से आप इंस्पायर हो सकती हैं।

व्हाइट ट्रेडीशनल केरला लुक है नवरात्रि 2026 के लिए बेस्ट

नवरात्रि 2026 पर कंगना रनौत के इस लुक को भी आप कॉपी कर सकती हैं जो वाकई काफी खूबसूरत है। ट्रेडीशनल केरला साड़ी को स्टाइल कर रही कंगना ने इसे खूबसूरत नेकलेस और इयररिंग्स के साथ रेड लिपस्टिक बिंदी और गजरे से कंप्लीट टच देती हुई दिखी है।

टिशु सिल्क साड़ी को करें स्टाइल

अगर चैत्र नवरात्रि 2026 डे 5 में स्कंदमाता को खुश करने के लिए आप ऑफ व्हाइट में कंगना रनौत की तरह टिशु सिल्क साड़ी को फुल स्लीव ब्लाउज गजरा और हैवी चोकर के साथ स्टाइल करती हैं तो यह भी काफी खूबसूरत लुक देने के लिए बेस्ट है।

शरारा पहनकर चैत्र नवरात्रि पर आप दिखेंगी सबसे खास

साड़ी से हटके चैत्र नवरात्रि 2026 डे 5 पर आप कंगना राणावत से इंस्पायर होकर सफेद कुर्ते को भी स्टाइल कर सकते हैं जो देसी वाइब देने के लिए बेस्ट चॉइस है। ऐसे में अगर आप चैत्र नवरात्रि के मौके पर शरारा सेट को स्टाइल करती है तो सब देखते रह जाएंगे। इस तरह से लाइट कॉटन शरारा लुक में तड़का लगाने के लिए काफी है।

हैंड एंब्रायडरी ऑर्गेनजा बॉर्डर साड़ी है बेस्ट

अगर आप समर सीजन में चैत्र नवरात्रि के मौके पर कंगना रनौत से इंस्पायर होकर इस तरह की व्हाइट साड़ी को स्टाइल करती है तो यह आपको सिंपल लुक के साथ-साथ कंफर्टेबल और रॉयल फैशन देने के लिए बेस्ट चॉइस है। यह देख सब आपके फैन हो जाएंगे।

फ्लोरल साड़ी में आप भी लग सकती है चैत्र नवरात्रि 2026 पर खूबसूरत

मां स्कंदमाता को खुश करने के लिए आप व्हाइट पहनना चाहती हैं तो यह बेस्ट चॉइस है जहां सफेद रंग की फ्लोरल साड़ी में एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत लग रही है। खास बात यह है कि उन्होंने बिना गहने के इसे स्टाइल किया है। सिर्फ रेड लिपस्टिक से स्पेशल टच देती हुई दिखी है।

 

 

Exit mobile version