---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12: अनन्या पांडे की जेनजी लवस्टोरी पर पड़ा दर्शकों का अकाल, टोटल कमाई देख मेकर्स का ये सपना हुआ चकनाचूर

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12: अनन्या पांडे और लल्क्ष लालवानी की फिल्म 'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है. जिसके काण इसका बजट निकालपाना भी मुश्किल हो गया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2026 11:04 पूर्वाह्न

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12: करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की मच अवेटेड फिल्मचांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा हाल है. फिल्म की कमाई इतनी ज्यादा गिर गई है कि, इसका बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है. मेकर्स को अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जेनजी लव स्टोरी से बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. उन्हें लग रहा था कि, ये मॉर्डन लव स्टोरी मोहित सूरी की ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. फिल्म को दर्शकों ने लगभग सिरे से नकार दिया है.  रिलीज के 12वें दिन फिल्म बहुत ही निचले स्तर पर पहुंच गई है.

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

‘चांद मेरा दिल’ के डायरेक्टर  विवेक सोनी हैं.  बीते दिन फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 2672 शोज से हुई है. इसका भारत में टोटल कलेक्शन 31.05 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, ओवरसीज में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जेनजी लवस्टोरी ने 3.85 करोड़ रुपए की कमाई की है. चांद मेरा दिल मूवी को 22 मई 2026 को रिलीज किया गया था. इसका अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 34.90 करोड़ रुपए हो गया है. इसका बजट 45 करोड़ के आस-पास है. अभी तक ये अपना बजट नहीं निकाल सकी है. जिसके कारण मेकर्स का इस साल की सबसे हिट लव स्टोरी बनाने का सपना चकनाचूर हो गया है.

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’  के गिरते कलेक्शन के आंकड़े

फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आ रही भारी गिरावट के पीछे कई संभावित कारण माने जा रहे हैं.फिल्म में कुछ नयापन ना होना इसका कारण कुछ ऑडियंस मान रही है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसका कारण आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो 2’ और सूर्या- तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ को मान रहे हैं. इसके साथ ही मोहन लाल की’ दृश्यम 3′ ने भी इस पर असर डाला है.धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक फिल्मों की जान उनका संगीत होता है. लेकिन इस बार उन्हें ऐसा कुछ नयापन इसमें नहीं दिखा है. जिसके कारण ऑडियंस ने दूरी बनाना शुरु कर दी है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh

सितम्बर 11, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 11, 2026

Haiwaan Movie Review

सितम्बर 11, 2026

Samantha Ruth Prabhu

सितम्बर 11, 2026

Parineeti Chopra

सितम्बर 11, 2026

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026