Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का हाल बेहाल है। रिलीज के एक हफ्ते में कमाई गिरकर बहुत नीचे पहुंच गई है। जिसके कारण कुछ लोगों को लगने लगा है कि, क्या करन जौहर का धर्मा प्रोडक्शन ‘सैयारा’ जैसी लव स्टोरी बनाने के चक्कर में फंस गया है। साल 2025 में मोहित सूरी की ‘सैयारा’ फिल्म ने जबरदस्त कमाई करके बॉलीवुड हिला दिया था। ‘चांद मेरा दिल’ से भी फैंस कुछ ऐसी ही उम्मीद कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। क्योंकि अन्यया पांडे और लक्ष्य लालवानी की लवस्टोरी को जनेजी ने सिरे से खारिज कर दिया है। इसका असर रिलीज के आठवें दिन फिल्म की कमाई में देखने को मिला है।
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8 कितना हुआ?
‘चांद मेरा दिल’ फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज की गई थी। इसकी ऑपनिंड डे कमाई 3 करोड़ रुपए थी। जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरु कर दिया था कि, ये मूवी नहीं चलेगी। रिलीज के आठवें दिन ये सच होते हुए भी दिख रहा है। अनन्य पांडे और लक्ष्य की मॉर्डन लवस्टोरी ‘चांद मेरा दिल’ ने शुक्रवार को 1.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। आठवें दिन की कमाई ने कहीं ना कही धर्मा प्रोडक्शन और विवेक सोनी को मुश्किल में डाल दिया है। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ के आस-पास है। लेकिन अभी तक टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.55 करोड़ रुपए किया है। विदेश में इसका कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपए है। वीकेंड पर इसके बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल करन जौहर की इस लवस्टोरी को दर्शकों ने नकारना शुरु कर दिया है , अगर ये कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का क्यों गिर रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की हालत इस समय बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही पतली दिख रही है। कुछ लोग इसका कारण ढीली स्क्रिप्ट और खिंची हुई कहानी मान रहे हैं। इस फिल्म में अनन्या पांडे का भरतनाट्यम डांस काफी ट्रोल हुआ है। इतना ही बॉलीवुड की इस लव स्टोरी को सबसे बड़ी टक्कर मोहन लाल की साउथ फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या- तृषा कृष्णन की मूवी ‘करुप्पु’ से मिल रही है।
