---Advertisement---

Chandramukhi 2 Review: राजनीकांत की हिट सिक्वल में छा गई कंगना रनौत! 18 साल बाद भी महल में खौफ बरकरार

Chandramukhi 2 Review: पी बासु के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में कंगना रनौत और राघव लॉरेंस अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी 18 साल पहले रिलीज हुई चंद्रमुखी को टक्कर दे रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 8:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chandramukhi 2 Review: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2‘ को लेकर काफी चर्चा में रही है।फिल्म बॉलीवुड से लेकर साउथ फैंस तक के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस अब न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ में भी जलवा दिखाने में कामयाब हुई है। जी हां, कंगना और राघव लॉरेंस की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ रिलीज हो चुकी है और इसे फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों का कहना है कि कंगना का सुपर डुपर हिट परफॉर्मेंस वाकई देखने लायक है और वह इस फिल्म से छा गई है। आइए जानते हैं कि क्या है लोगों का कहना।

क्या है इस फिल्म की कहानी

जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक अमीर परिवार अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ पूजा करने के लिए आते हैं। गलती से वे चंद्रमुखी और वैत्तियन राजा को जगा देते हैं और फिर फिल्म की कहानी हॉरर मोड़ लेती है। कहने में दो राय नहीं है कि फिल्म काफी अलग और खास है। इसमें कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे जो इसे अलग बनाने के लिए काफी है।

18 साल बाद चंद्रमुखी का फैला खौफ

कहने में दो राय नहीं है कि 2005 में रिलीज रजनीकांत की फिल्म ‘चंद्रमुखी’ को यह सीक्वल टक्कर देती हुई नजर आ रही है। अगर एक्टिंग की बात करें तो राघव लॉरेंस ही नहीं कंगना रनौत भी अपना दमखम दिखाने में कामयाब हुई। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों ही स्टार्स का जलवा खूब देखने को मिला है और वह अपने-अपने किरदार के साथ न्याय करते हुए नजर आए हैं। 18 साल के बाद बनी इस सिक्वल फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और रिलीज के साथ ही यह चर्चा में है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि आप इसे एक बार देखने बैठेंगे तो पूरी खत्म करने के बाद ही उठेंगे। पी बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026

Leave a Comment