---Advertisement---

चैंपियन गिरता है लेकिन रूकता नहीं है…Chandu Champion ट्रेलर रिलीज के बाद इस शहर में दिखा कार्तिक आर्यन को लेकर दीवानापन

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर को रिलीज होने के बाद फिल्म का क्रेज हर तरफ बरकरार है और ऐसे में वे फैंस के साथ पोज़ देते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 10:46 पूर्वाह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज किया गया जिसके बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ गई है। ट्रेलर रिलीज के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगे। वहीं इस सच्ची कहानी देखने के लिए अब आपको इस फिल्म के रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन इस तक के बीच कार्तिक आर्यन को लेकर गजब क्रेज देखने को मिला जिसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहने में दो राय नहीं है कि कबीर खान के निर्देशन और साजिद नाडियावाला के द्वारा बनने वाली यह कहानी जबरदस्त होगी।

फैंस की भीड़ दिखीं एक्साइटेड

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे चंदू चैंपियन को लेकर लोगों के बीच क्रेज है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे फैंस की भीड़ इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि कैसे इस फिल्म के लिए लोग दीवाने हैं। ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ऐसे में हर तरफ इस फिल्म का खुमार देखने को मिल रहा है। तस्वीर में कबीर खान और साजिद नादियाडवाला भी नजर आ रहे हैं।

Chandu Champion ट्रेलर में है जबरदस्त डायलॉग

जहां तक इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो यह वाकई काफी जबरदस्त है। इसके डायलॉग चैंपियन गिरता है लेकिन रूकता नहीं है छोटू से लेकर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पर चीटिंग का केस करने का काफी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसमें कार्तिक आर्यन के अलग-अलग खौफनाक अंदाज को देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होने वाली है।

कार्तिक ने कहीं ये बात

इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा था, “बेहद गर्व और खुशी के साथ अपने करियर की सबसे कठिन और सबसे खास फिल्म का ट्रेलर शेयर कर रहा हूं वह भी मेरे गृह नगर ग्वालियर से जहां मैं अभी तक अभिनेता बनने का सपना देखा था चंदू चैंपियन एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। आशा है कि आपके दिल को छूएगा मनोरंजन करेगा और भारत के गौरव श्री मुरलीकांत पेटकर की तरह आपको अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026