---Advertisement---

Chandu Champion: खतरनाक चोट और बॉक्सिंग लुक… कार्तिक आर्यन के नए अंदाज को देख उड़ा फ्यूज, जानिए ट्रांसफॉर्मेशन का राज

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' से नए लुक को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं और उनके ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी वाकई किसी के लिए भी इंस्पिरेशन है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2024 1:38 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जहां बीते दिन उनकी फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। वहीं एक बार फिर उनके नए पोस्टर ने तबाही मजा दी है। लोग इसे देखने के बाद हैरान रह गए हैं और कहने में दो राय नहीं है कि उनका लुक हर बार से काफी हटके है और देखने के बाद शायद आपको भी झटका लगे।

कार्तिक के खतरनाक लुक ने उड़ाए होश

इस बार कार्तिक आर्यन हर बार से हटके दिख रहे हैं। उनकी फिल्म का पोस्टर इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि इस फिल्म में उनका किरदार और लुक दोनों जबरदस्त होने वाला है। ब्लैक एंड व्हाइट इस पोस्ट में एक्टर को देखने के बाद शायद आप अपने होश गंवा बैठे। माथे पर चोट के निशान और हाथों में बॉक्सिंग ग्लव्स को देखकर लोग हैरान हैं।

इन चीजों से बना ली थी दूरी

रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन चंदू चैंपियन में अपने किरदार में ढलने के लिए लगातार 14 महीने तक चीनी और रसमलाई से दूरी बना ली थी। यही वजह है कि आज वह अपने शानदार फिजिक और इस किरदार में ढलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका यह फैट रिड्यूसिंग ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।

ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी है इंस्पायरिंग

इस फिल्म के निदेशक ने कार्तिक के नए पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चंदू नहीं चैंपियन है मैं चंदू चैंपियन की कहानी एक अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक सच्ची कहानी है लेकिन कार्तिक ने इस चैंपियन बनने के लिए जो यात्रा की वह भी कम प्रेरणादायक नहीं है। मैं उनसे तब मिला था जब उन्होंने एक रोल के लिए अपना वजन बढ़ाया था। उनके शरीर में 39% फैट्स थी। मैंने उनसे कहा कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का किरदार निभाना है। वो बस मुस्कुराए और कहा मैं यह करूंगा सर। डेढ़ साल बाद स्टेरॉयड का उपयोग न करने के बाद कुछ ऐसा। जिसके बाद वह अड़े हुए थे। हमने यह तस्वीर सेट कर ली थी शरीर में फैट 7% मुझे आप पर गर्व है कार्तिक आर्यन।”

गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म साजिद नाडियावाला ने प्रोड्यूस किया है। कार्तिक की यह फिल्म 14 जून 2024 को दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026