---Advertisement---

सिनेमाघरों में रुलाएगी Chandu Champion! रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर की मौजूदगी में फर्स्ट स्क्रीनिंग में छलके कार्तिक के भी आंसू

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का क्रेज लोगों पर कुछ इस कदर देखा जा रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें रियल हीरो मुरलीकांत भावुक हो गए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2024 5:04 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन‘ से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 14 जून को सिनेमाघरों में यह रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। वहीं फिल्म की फर्स्ट स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें चंदू चैंपियन के रियल हीरो यानी मुरलीकांत पेटकर भी मौजूद रहे। इस दौरान फिल्म को देखने के बाद सबकी कुछ ऐसी हालत हुई जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में आपको रुला भी सकती है क्योंकि यह एक इमोशनल कहानी है।

हर कोई हुआ इमोशनल

मुरलीकांत पेटकर की रियल जिंदगी पर आधारित Chandu Champion को कबीर खान ने निर्देशित किया है। ऐसे में कबीर खान और कार्तिक आर्यन की मौजूदगी में मुरलीकांत फिल्म की स्क्रीनिंग में हिस्सा लिए और इस दौरान हर किसी के आंखों में आंसू नजर आए। मुरलीकांत पेटकर भी रोने लगे और कार्तिक आर्यन भी इमोशनल नजर आए।

कार्तिक ने कहीं ये बात

इस वीडियो को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “चंदू चैंपियन की पहली स्क्रीनिंग खुद उस शख्स के साथ सम्मान खुशी और आंसुओं से भरी एक शाम असली चैंपियन के साथ वह व्यक्ति जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। श्री मुरलीकांत पेटकर चंदू चैंपियन 2 दिन बाकी है।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मुरलीकांत पेटकर कार्तिक आर्यन और कबीर खान के गले मिलते हैं और इस दौरान उनके आंखों में आंसू होते हैं। वहीं कार्तिक आर्यन भी भावुक हो जाते हैं।

खास होने वाली है यह फिल्म

14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली कबीर खान निर्देशित यह फिल्म लोगों के लिए काफी खास है क्योंकि कार्तिक चंदू चैंपियन के किरदार में कुछ अलग करते हुए नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म कई महीनो में खास होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक को लोगों ने खूब प्यार दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026