---Advertisement---

Chhaava Box Office Collection Day 12: ‘छावा’ के गिरते कलेक्शन के लिए क्या वरदान बनेगी Maha Shivratri? जानें Vicky Kaushal की फिल्म ने कितने कमाए?

Chhaava Box Office Collection Day 12: Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की 'छावा' की हालत धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। 12 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली इस फिल्म की कमाई में गिरावट आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2025 10:38 पूर्वाह्न

Chhaava Box Office Collection Day 12
Follow Us
---Advertisement---

Chhaava Box Office Collection Day 12: Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की ‘छावा’ के कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। रिलीज के 12वें दिन एक बार फिर से मूवी ने कम कमाई की है। इससे पहले 11वें दिन भी कुछ ऐसा ही हाल था। लगभग 130 करोड़ की लागत से बनी ये मूवी अभी तक 363.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, इस साल की अभी तक की ये सबसे हिट मूवी बन चुकी है। 12वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 18 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, 11वें दिन ये कलेक्शन 18.5 करोड़ रुपए था। ऐसे में Maha Shivratri के पावन अवसर पर फिल्म की कमाई बढ़ सकती है, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

देशभर में मनाई जा रही Maha Shivratri?

आपको बता दें, महाशिवरात्रि का सनातन धर्म में एक बड़ा महत्व है। आज के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की शादी हुई थी। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और खास पूजा-अर्चना करते हैं। आज कई जगह पर अवकाश है। छुट्टी के दिन विक्की कौशल की छावा को देखने जा सकते हैं।

Chhaava Box Office Collection Day 12 में आयी गिरावट

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12 की बात करें तो Film ने 18 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, 11 वें दिन इस मूवी ने 18.5 करोड़ रुपए कमाए थे। 130 करोड़ के बजट की ये फिल्म पिछले 12 दिनों में 365.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। Chhaava Box Office पर धमाल मचाकर इस साल की सबसे हिट मूवी बन गई है। लेकिन अब फिल्म में गिरावट दर्ज की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इससे मेकर्स को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि, फिल्म काफी कलेक्शन कर चुकी है। कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk की तरफ से जारी किए गए हैं। आने वाले समय में ये वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

छावा की स्टोरी फैंस को आ रही पसंद

छत्रपति संभाजी महाराज यानी की ‘छावा’ के जीवन के अहम हिस्से दिखाने वाली इस फिल्म में Vicky Kaushal का लीड रोड है। उनके साथ साउथ ब्यूटी Rashmika Mandanna हैं। पहली बार वह मराठा महारानी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म मुगल काल भी देखने को मिलेगा। इसमें मुगल बादशाह औरंग जेब की भूमिका अक्षय खन्ना ने निभाई हैं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026