---Advertisement---

Chhath Puja 2024: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के ये सेलेब्स धूमधाम से मनाते हैं बिहार का पर्व, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Chhath Puja 2024: इन बॉलीवुड सितारों पर भी देखा जाता है पर्व का खुमार और धूमधाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर ये बड़े नाम भी हैं शामिल। आइए देखते हैं एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 26, 2024 12:00 अपराह्न

Chhath Puja 2024
Follow Us
---Advertisement---

Chhath Puja 2024: छठ (Chhath Puja 2024) महापर्व वैसे तो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन बिहार में इस पर्व को लेकर आस्था खूब देखा जाता है। यहां इस त्यौहार का अपना ही एक अलग जश्न है। छठ पर्व के दौरान एक अलग ही खुमार लोगों पर देखने को मिलता है। ना सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी छठ पर्व मनाते हैं और इसमें से निश्चित तौर पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) से लेकर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) तक का नाम शुमार है जो आस्था के इस महापर्व को मनाने के लिए जाने जाते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन है शामिल।

Chhath Puja 2024: Shatrughan Sinha का इस पर्व को लेकर प्यार

शत्रुघ्न सिन्हा भले ही आज बॉलीवुड के चमकते सितारों की लिस्ट में शुमार है और इसके अलावा राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे हैं। लेकिन कहा जाता है कि लगभग 12 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा की मेजर हार्ट सर्जरी हुई थी जिसके बाद उनकी पत्नी ने एक्टर की बेहतर स्वास्थ्य के लिए छठ पूजा की थी और तब से वे लगातार इस पर्व को मना रहे हैं।

Chhath Puja 2024: Pankaj Tripathi का आस्था

बिहार के गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी का जन्म हुआ और आज वह बॉलीवुड के चमकते सितारे बन चुके हैं। अपनी एक्टिंग से जादू चलाने वाले पंकज त्रिपाठी आस्था के महापर्व छठ को मनाते हैं और यह उनकी संस्कृति से उनका प्यार दिखाने के लिए काफी है।

Chhath Puja 2024: गुरमीत चौधरी का जलवा

गुरमीत चौधरी टीवी से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज फिल्मों में भी नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भागलपुर में जन्म लेने वाले गुरमीत अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ छठ पर्व मनाते हैं।

Chhath Puja 2024: मनोज बाजपेयी का संस्कृति से प्यार

मनोज बाजपेयी की एक्टिंग का आज कोई जवाब नहीं है और उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। बिहार से ताल्लुक रखने वाले मनोज छठ पर्व धूमधाम से मनाते हैं और इसका क्रेज उन पर देखा जाता है।

Chhath Puja 2024: रतन राजपूत पर छठ का रंग

‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ सीरियल से अलग पहचान बनाने वाली रतन राजपूत बिहार की है। छठ पर्व को लेकर उनकी आस्था वह खुद सोशल मीडिया के जरिए बता चुकी हैं। आस्था के इस महापर्व को लेकर एक्ट्रेस के बीच अलग ही खुमार है। छठ पर्व के दौरान अपने आप को वह छठी मैया की भक्ति में लीन कर देती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026