---Advertisement---

Chidambaram S. Poduval:यौन उत्पीड़न मामले में नपे सबसे सुपर हिट मलयालम फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ! जानें किसने कराया केस दर्ज?

Chidambaram S. Poduval: मलयालम डायरेक्टर चिदंबरम एस. पोदुवल पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है। इस घटना ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। चिदंबरम एस. पोदुवल पहले भी विवादों में फंस चुके हैं। उनके ऊपर पैसों के लेन-देन में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज हो चुका है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 2, 2026 3:47 अपराह्न

Chidambaram S. Poduval
Follow Us
---Advertisement---

Chidambaram S. Poduval: चिदंबरम एस पोडुवल मलयालम सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं। जिन्होंने ‘मंजुम्मेल बॉयज’ फिल्म से साल 2024 में तहलका मचा दिया था। ये मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी हिट मूवी है। लेकिन इसे बनाने वाले निर्देशक चिदंबरम एस. पोदुवल बुरी तरह से विवाद में फंस गए हैं। दरअसल, उन पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। कोच्चि की एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक एक्ट्रेस के कहने पर  केस दर्ज किया है।मूवी मेकर पर यौन शोषण का आरोप है।

Chidambaram S. Poduval पर हुआ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

चिदंबरम एस. पोदुवल पर केस दर्ज कराते हुए पीड़ित एक्ट्रेस ने कहा है कि, 2022 में चिदंबरम कोच्चि के एलमकुलम स्थित उनके अपार्टमेंट में बिना अनुमति घुसे और यौन उत्पीड़न  के इरादे से उनके साथ गलत हरकत को अंजाम दिया। महिला के आरोपों के बाद पुलिस बहुत जल्द डायरेक्टर को पूछताछ के लिए बुला सकती है। अभी तक डायरेक्टर ने इस घटना पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके फैंस का दिल टूट गया है। एक्टर पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस के नाम की पुष्टि नहीं हो सकती है।

चिदंबरम एस. पोदुवल ने ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ फिल्म से बनाई पहचान

मलयालम फिल्म निर्देशक चिदंबरम एस. पोदुवल ने अपने करियर में ‘जन-ए-मन’ और ‘मंजुम्मेल बॉयज़’ का ही डायरेक्शन किया है। मंजुम्मेल बॉयज़ एक थ्रिलर फिल्म थी। जिसका बजट 20 करोड़ के आस-पासा था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। ये दूसरी सबसे ज्य़ादा कमाR करने वाली भारत की मलायम फिल्म बताई जाती है। ये फिल्म 10 अवॉर्ड जीत चुकी है। अभी तक किसी भी मलायलम फिल्म को इतने सारे अवॉर्ड केरल स्टेट फिल्म की तरफ से नहीं मिले हैं। इतना ही नहीं ‘मंजुम्मेल बॉयज’ ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड भी जीता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026