---Advertisement---

Bigg Boss 16 पहुंची कॉमेडी क्वीन भारती ने कंटेंस्टेंट्स के साथ मिलकर मचाया धमाल, Salman Khan ने गोला को दिया कीमती तोहफा

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जिस तरह से सभी कंटेंस्टेंट्स घर में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं वहीं दूसरी तरफ उनके लड़ाई झगड़े भी देखने को मिलते हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान के साथ भारती सिंह पति ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 13, 2023 1:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। जिस तरह से सभी कंटेंस्टेंट्स घर में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं वहीं दूसरी तरफ उनके लड़ाई झगड़े भी देखने को मिलते हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान के साथ भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया और उनका क्यूट सा बेटा गोला दिखाई देते हैं और यह तीनों बिग बॉस के घर आकर बहुत धमाल मचाते हैं। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में भारती‌, हर्ष और गोला किस तरह से सबका दिल जीत लेते हैं।

प्रोमो वीडियो में बिग बॉस के घर दिखी भारती

बिग बॉस 16 शुक्रवार का वार प्रोमो दिखाया गया है जिसमें भारती हर्ष और उनका बेटा गोला घर के अंदर है। भारती कहती है कि एक हफ्ता पूरा जनता कंफ्यूज रही। उनको लगता है कि साजिद भाई अब्दू की मम्मी है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पहला बच्चा देखा, जो मां को लोरी गाकर सुनाता है।’ इसके बाद वह टीना दत्ता की मां की उस गलती को लेकर मजाक उड़ाती हैं, जब वह घर के अंदर आई थी तो उन्होंने गलती से श्रीजिता को टीना समझकर गले लगाया था।

Also Read: स्टाइलिश अवतार में स्पॉट हुई Aalia Furniturewala को देख फैंस हुए मदहोश, Video में अंदाज है किलर

टीना की जगह अर्चना को गले लगाती भारती

प्रोमो वीडियो में भारती कहती है कि एक टीना ही ऐसी है जिसको वह सबसे पहले से जानती है। इसके बाद हर्ष भी अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि 10 साल पुरानी दोस्ती है एक हग तो बनता है। इसके बाद भारतीय टीना को गले लगाने की तरह बढ़ती है लेकिन अर्चना को गले लगा देती हैं। इसके बाद वह कहती हैं कि जब पैदा की हुई मां गलती कर सकती है तो मैं भी सहेली हूं। भारती के इस डायलॉग को सुनकर घरवाले जोर जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद भारती हर्ष ने सलमान खान के साथ स्टेज पर काफी धमाल मचाया।

Also Read: Auto Expo 2023 में Nitin Gadkari का बड़ा दावा, 2024 तक भारत की सड़कें भी होंगी अमेरिका जैसी

भारती के बेटे को तोहफे में दिया ब्रेसलेट

भारती और हर्ष ने सलमान खान को अपने बेटे गोला से मिलवाया। साथ ही गोला को तोहफे में एक ब्रेसलेट भी मिला। इसके बाद भारतीय अपने बेटे गोला को सलमान की गोद में छोड़कर घर वालों के साथ मजे करती हैं। अब आज शुक्रवार के बारे में बिग बॉस के घर में भारती हर्ष और गोला की मस्ती देखने को मिलेगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=IBfIlDqMaNQ

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026