---Advertisement---

मजबूरी या जरूरी! कैंसर में भी काम करने निकल पड़ी Hina Khan, हालत देख बड़े-बड़े सितारों का पिघल रहा दिल

Hina Khan ने अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें, वह कैंसर का पता लगने के बाद पहली बार शूट करने निकली दिख रही हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 15, 2024 5:13 अपराह्न

Hina Khan
Follow Us
---Advertisement---

Hina Khan: थर्ड स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही मशहूर एक्ट्रेस हिना खान आए दिन कोई न कोई रीसेंट तस्वीर या वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दे रही हैं। इसी तरह इस बार भी हिना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है और बताया की, कैंसर का पता चलने के बाद वह पहली बार अपने काम पर लौटी हैं। इस वीडियो में भी एक्ट्रेस अपना दुख बयां करती दिख रही हैं। चलिए उनकी वीडियो पर विस्तारपूर्वक बात करते हैं।

कैंसर में भी काम करने निकल पड़ी Hina Khan

हर बात की तरह इस बार भी फैंस की लाडली हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। अपनी इस वीडियो में हिना कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद शूटिंग के लिए निकलती और अपने शरीर के दागों को छुपाती दिख रही हैं। यहीं वह वीडियो में कहती हैं “तो आज ये मेरा पहला शूट है कीमो थेरेपी के बाद, नर्वस हूं और अपने स्टिचेस के मार्क छुपाने की कोशिश कर रही हैं।” इसी के साथ आपको बता दें, हिना ने अपने छोटे बालों को छुपाने के लिए नकली हेयर्स को लगया हुआ है।

हिना की हालत देख बड़े-बड़े सितारों का पिघल रहा दिल

जैसे ही लोगों ने एक्ट्रेस की यह भावुक कर देने वाली वीडियो देखी, वह सभी उनके हिम्मत की दाद देने लगे। इसी के साथ आपको बता दें, कई बड़े सितारों का दिल भी उनकी वीडियो देख पिघल गया है। इसी बीच भूमि पेडनेकर ने लिखा “तुम तो हैंड्स ऑफ” वहीं दूसरी तरफ गौहर ने कमेंट किया “गुड लक” यही नहीं गीता फोगाट ने एक्ट्रेस की तारीफ की और लिखा “बहादुर लड़की।” दिलजीत कौर ने कमेंट कर लिखा “हम सब सही थे, हम तुम्हारे लिए दुआएं कर रहे हैं। अल्लाह तुम्हारे लिए सब संभाल लेगा।” इसी तरह हिना के चाहने वाले भी उन्हें चीयर करते दिख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026